ओरछा में 10 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त: प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर 10 एकड़ भूमि से हटाया कब्जा; पर्यटन में होगा उपयोग – Niwari News

ओरछा में 10 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त:  प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर 10 एकड़ भूमि से हटाया कब्जा; पर्यटन में होगा उपयोग – Niwari News


निवाड़ी जिले के बनगांय खास में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस अभियान में 7 से 10 एकड़ भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में सभी कलेक्टरों को शासकीय भूमि से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत निवाड़ी जिला प्रशासन ने ओरछा के बनगाय क्षेत्र में यह अभियान चलाया।

कलेक्टर जमुना भिड़े के निर्देश पर तहसीलदार सुनील वाल्मीकि के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी और बुलडोजर का उपयोग कर कब्जाधारकों द्वारा बनाए गए अवैध ढांचों को ध्वस्त किया।

इन्होंने किया था कब्जा

कब्जाधारकों में नीलम पाल, गीता अहिरवार, प्रार्थना राजपूत, आलोक सिंह, पुष्पा यादव, रामसिंह, विनय यादव, दीपचंद, अनूप अग्रवाल, प्रेमवती पाल, प्रियंका यादव, हरीशंकर, गोपाल और दिप्ती शामिल थे।

अभियान के दौरान किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा और उपनिरीक्षक नीरज लोधी सहित पुलिस का बड़ा अमला मौजूद रहा। कलेक्टर जमुना भिड़े ने स्पष्ट किया कि जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भविष्य के उपयोग के लिए तैयारी

तहसीलदार सुनील वाल्मीकि के अनुसार, कब्जा मुक्त भूमि का सीमांकन जल्द शुरू होगा और इसे सुरक्षित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। ओरछा के प्रमुख पर्यटन क्षेत्र के पास स्थित इस भूमि का भविष्य में सार्वजनिक परियोजनाओं, पर्यटन विकास या अन्य प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जा सकता है।



Source link