- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Supervisor Of The Corporation Performed The Last Rites By Becoming The Son Of The Corona Victim, The Whole Family Of The Deceased Has Been Infected
जबलपुर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना महामारी की जकड़ में आए एक परिवार के मुखिया का निधन हो गया, परिवार के सभी सदस्य पॉजिटिव हैं। ऐसी स्थिति में कोई सदस्य अंतिम संस्कार भी नहीं कर सकता था, तब नगर निगम के सुपरवाइजर ने धर्मपुत्र बनकर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया, जिसकी हर तरफ प्रशंसा की जा रही है। बताया जाता है कि रांझी क्षेत्र में निवास करने वाले परिवार के मुखिया का निधन कोरोना संक्रमण में हो गया था, ऐसी स्थिति में नगर निगम प्रशासन ने सामाजिक दायित्व
निभाते हुए शव का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार कराया। अंतिम क्रिया को करने के लिए परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था तब सुपरवाइजर मनोज रजक ने मानवीय पहल करते हुए धर्मपुत्र बनकर गुप्तेश्वर मुक्तिधाम में शव के अंतिम संस्कार की विधि सम्पन्न कराई। सुपरवाइजर की इस मानवीय पहल को देखते हुए निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह एवं स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने सराहना करते हुए उनकी प्रगति की कामना की।
0