- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Shajapur
- There Was Some Hope, That Too Was Washed Away In The Rain, Two Days Of Continuous Rain, The Crop Kept In The Fields Was Spoiled, Recorded More Than A Quarter And A Half Inch In 24 Hours, The Average Rain Quota Was Fulfilled
शाजापुर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
किसानों को बची हुई फसल से थोड़ी-बहुत उम्मीद थी, लेकिन सीजन के अंत में हुई बारिश ने बची हुई सोयाबीन फसल को खराब कर दिया। जिन खेतों में फसल कटी पड़ी है, वहां सोयाबीन की ढेरियां के चारों तरफ पानी भर गया। दो दिन लगातार बारिश से कटी फसल पूरी तरह खराब हो जाएगी। चाहकर भी किसान फसलों को नहीं बचा पा रहे हैं। ज्ञात रहे गत दिनों खराब मौसम से सोयाबीन फसल पहले ही खराब हो गई है। इसका नेत्रांकन सर्वे कराकर प्रशासन ने किसानों
को मदद दिलाने के लिए शासन स्तर पर पत्र भी भेज दिया है। लेकिन उक्त अनुमान के बाद अब हो रही इस बारिश से नुकसान का यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा। इधर, एक दिन पहले मंगलवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार को भी पूरे दिन चला। रातभर में जिले में 32.2 एमएम यानी सवा इंच बारिश दर्ज हो गई। इससे डेम में दो फीट पानी जमा हो गया और सुबह लेवल के बराबर भर
गया। दिनभर बारिश के बाद शाम को डेम ओवरफ्लो हो गया। डेम लबालब होने से सिंचाई के साथ ही शहरवासियों को पूरे साल पेयजल आपूर्ति कराने की समस्या भी दूर हो गई। शहर में पिछले 24 घंटे में शाम 5 बजे तक 77.0 एमएम यानी 3 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। सीजन में अब तक 988.0 एमएम यानी 39.52 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। हालांकि पिछले साल 23 सितंबर तक जिले में 1804 एमएम
यानी 72.16 इंच बारिश दर्ज हो चुकी थी। जिले में इस साल औसत से ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। बुधवार सुबह 8 बजे तक जिले में 1022.2 एमएम बारिश दर्ज हो गई। इसके बाद भी पूरे दिन बारिश हुई। जिले की औसत बारिश 990.1 एमएम यानी 39 इंच है। यानी इस साल औसत बारिश से 32 एमएम ज्यादा दर्ज हो चुकी है।
0