अशोकनगर में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। यह कटौती अशोकनगर उपकेन्द्र से संबंधित फीडरों पर केबल क्षमता वृद्धि और प्रतिस्थापन कार्य के कारण होगी। यह कार्य कें
.
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मेन बाजार फीडर से जुड़े स्थानीय क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। इससे प्रोसेशन रोड, सुराना चौराहा, गर्ल्स स्कूल और उसके आसपास का क्षेत्र, घोसी मोहल्ला सहित अन्य इलाके प्रभावित होंगे।
कंपनी ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बंद या चालू करने का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।