Last Updated:
IND vs SA 3rd ODI Vizag: विशाखापट्टनम के ACA-VDCA स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला एक ऐसी पिच पर होने वाला है, जो बेहद फ्लैट है, जिसमें घास बिलकुल नहीं होती और बल्ले पर गेंद आराम से आती है. यानी रन बनाने की परफेक्ट कंडीशन. भारत-साउथ अफ्रीका की टीम जिस आक्रामक अंदाज में वनडे सीरीज खेल रही है, उससे लगता है कि श्रृंखला का सबसे बड़ा मैच यही होने वाला है.
रायपुर: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी वनडे सीरीज अपने पूरे रोमांच पर है. तीन मैच की वनडे सीरीज के दो मैच हो चुके हैं और दोनों ही मुकाबलों में जमकर रनवर्षा हुई है. चौके-छक्के की झड़ी लगी है. रांची में हुए पहले वनडे में दोनों टीम ने मिलाकर कुल 681 रन बनाए थे. रायपुर में ये आंकड़ा बढ़कर 720 रन पहुंच गया. शहीद वीर नारायण स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए ऐशगाह साबित हुआ. अब छह दिसंबर को विशाखापट्टनम में होने वाले तीसरे और आखिरी मैच में इससे भी ज्यादा रन बन जाए तो हैरान मत होना.
बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है विशाखापट्टनम
विशाखापट्टनम के डॉक्टर याईएस राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम पर अब तक 11 वनडे मैच खेले जा चुके है. यह मैदान आम तौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है. खासकर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम आसानी से जीत की राह थाम लेती है. यहां सबसे बड़ा स्कोर भारत के नाम है. 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने 387/5 का स्कोर बनाया था. इस मैच की दोनों पारियों में कुल मिलाकर 667 रन बने थे. रोहित शर्मा इस मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 158 और विराट कोहली उससे पहले वेस्टइंडीज के ही खिलाफ नाबाद 157 रन बना चुके हैं.
विशाखापट्टनम में पहला मैच कब खेला गया था?
विशाखापत्तनम के बाहरी इलाके में सुंदर पहाड़ियों के बीच स्थित एसीए-वीडीसीए (आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन/विशाखापट्टनम जिला क्रिकेट एसोसिएशन) का मैदान 2003 में बनकर तैयार हुआ था. 25 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम की पिच पूरी तरह बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है. इस मैदान पर हुआ पहला मैच भारत-पाकिस्तान के बीच खेला गया, जो 2005 में खेला गया था.
एमएस धोनी ने 148 रन किस मैदान पर मारे थे?
पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने अपनी तूफानी 148 रन की पारी इसी मैदान पर खेली थी. तब उन्होंने पाकिस्तानी बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा दी थी. विशाखापट्टनम में धोनी की बैटिंग वाकई गजब थी, लेकिन मैदान का पिच भी प्रो बैटिंग फ्रेंडली थी. गेंद बैट पर अच्छे से आ रही थी. बाउंस परफेक्ट था. सीम मूवमेंट लगभग न के बराबर था. स्पिनर्स के लिए भी पिच पर कुछ नहीं था. ग्राउंड का आउटफील्ड भी तेज था.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें