टीकमगढ़15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- माध्यमिक शिक्षा मंडल बार-बार बदल रहा है नियम, एप से फार्म भरने के आदेश दिए, फिर व्यवस्था बंद
हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा फार्म व कक्षा 9वीं तथा 11वीं के नामांकन फॉर्म भरने को लेकर राज्य सरकार व माध्यमिक शिक्षा मंडल के अफसर उलझन में हैं। मंडल द्वारा पहले स्कूलों में एप के जरिए फॉर्म भरने के आदेश जारी किए थे, लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है। इसके चलते टीकमगढ़ जिले सहित प्रदेशभर के 20 लाख से अधिक स्टूडेंट परेशान हो रहे हैं। हर साल इन कक्षाओं के लिए फार्म एक जुलाई से 12 अगस्त तक भरे जाते थे।
इसका जिम्मा एमपी ऑनलाइन के पास रहता था, लेकिन इस बार अफसरों ने एमपी ऑनलाइन द्वारा फार्म भरने की व्यवस्था खत्म कर दी है। इसके बाद इन आवेदन फार्म को भरवाने की जिम्मेदारी स्कूल के शिक्षकों को सौंप दी गई थी। इससे शिक्षक भी परेशान हैं और विद्यार्थी भी। बता दें कि अब फार्म 30 सितंबर तक भरे जाएंगे। 10वीं व 12वीं की परीक्षा शुल्क 925 रुपए है, जबकि 9वीं व 11वीं में नामांकन का शुल्क 275 रुपए है।
10 अगस्त से शुरू हुआ एप, एक्टिवेट नहीं हुआ
माध्यमिक शिक्षा मंडल का mashim.nic.in एप 10 अगस्त से शुरू हुआ था, लेकिन यह एक्टिवेट ही नहीं हो पाया और मंडल ने एक महीने में ही यह वेबसाइट ही बंद कर दी। अब इस वेबसाइट पर द साइट से विदड्रान टिल फर्दर ऑर्डर लिखा दिखाई दे रहा है।
0