क्या है IPL Auction के लिए मुंबई इंडियंस का प्लान? कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा, ये खिलाड़ी होंगे मालामाल

क्या है IPL Auction के लिए मुंबई इंडियंस का प्लान? कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा, ये खिलाड़ी होंगे मालामाल


IPL Auction 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए खिलड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को अबूधाबी में होने वाली है. सभी टीमों ने खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट को जारी कर दिया है. ऑक्शन में शामिल होने के दुनिया भर के 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें से नीलामी के लिए फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी. ऑक्शन में एक बार फिर सबकी नजर पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस पर रहेगी. मुंबई ने लंबे समय से ऑक्शन में अधिकांश घरेलू खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. वह निचले स्तर तक टैलेंट को ढूंढते हैं और फिर ऑक्शन में उसे खरीदते हैं.

कोच ने किया खुलासा

टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा है कि नीलामी में हम अनकैप्ड घरेलू खिलाड़ियों पर भी भरोसा जता सकते हैं. जयवर्धने ने ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा, ”मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे प्रभावशाली खिलाड़ियों के कोर ग्रुप पर भरोसा करती रहेगी. पिछले सीजन में ट्रेंट बोल्ट की वापसी से टीम की गेंदबाजी मजबूत हुई है. मिचेल सेंटनर और विल जैक्स जैसे खिलाड़ियों ने भी फ्रेंचाइजी की ताकत को बढ़ाया है.”

Add Zee News as a Preferred Source


टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर

जयवर्धने ने कहा कि हमारे युवा खिलाड़ियों ने पिछले सीजन से काफी सुधार किया है और हमें उम्मीद है कि उन्हें इस साल अपनी स्किल्स दिखाने के मौके मिलेंगे. नीलामी में हमारी नजर घरेलू खिलाड़ियों पर रहेगी. नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने सात खिलाड़ियों कर्ण शर्मा, बेवॉन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, विग्नेश पुथुर, केएल श्रीजीत, पीएसएन राजू, रीस टॉपली और लिजार्ड विलियम्स को रिलीज किया, जबकि अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेड किया.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली के हैट्रिक शतक की आस… फैंस ने चंद मिनटों में किया ये काम, तीसरे वनडे का इंतजार

2020 के बाद से खिताब का इंतजार

मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन खराब शुरुआत के बाद जोरदार वापसी की थी और चौथे नंबर की टीम रहते हुए सीजन का समापन किया था. आईपीएल 2024 में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. टीम 14 में से 4 मैच जीतकर आखिरी स्थान पर रही थी. मुंबई ने पिछली बार 2020 में खिताब जीता था. 2024 में इस उम्मीद से टीम ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था कि वे खिताब जीताने में कामयाब होंगे. उस सीजन टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और फूट की खबरें आई थीं. 2025 में प्रदर्शन सुधरा लेकिन टीम खिताब नहीं जीत सकी.



Source link