विधानसभा अध्यक्ष करेगें महाराजा छत्रसाल की मूर्ति का अनावरण: पन्ना के धरमसागर तालाब में 1 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से बनी है मूर्ति – Panna News

विधानसभा अध्यक्ष करेगें महाराजा छत्रसाल की मूर्ति का अनावरण:  पन्ना के धरमसागर तालाब में 1 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से बनी है मूर्ति – Panna News


मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर कल मूर्ति का अनावरण करेंगे।

पन्ना के दौरे पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर कल शनिवार को आएंगे। वे यहां ऐतिहासिक धरमसागर तालाब में स्थापित महाराजा छत्रसाल की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इस मूर्ति को पन्ना नगर पालिका ने 1 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से स्थापित किया है

.

धरमसागर तालाब के किनारे स्थापित की गई है मूर्ति

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड के प्रतापी शासक थे, जिनके शासनकाल में पन्ना राजधानी के रूप में जाना जाता था। उनकी यह विशाल मूर्ति धरमसागर तालाब के किनारे स्थापित की गई है।

विधायक प्रतिनिधि विष्णु पांडे ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह तोमर के साथ सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मंत्री और विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम से पहले कलेक्टर-एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।

मशहूर गायिका इशिता विश्वकर्मा देंगी सांस्कृतिक प्रस्तुति

नगर पालिका पन्ना द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए मशहूर गायिका इशिता विश्वकर्मा को मुंबई से बुलाया गया है। 5 दिसंबर को कलेक्टर पन्ना ऊषा परमार और एसडीएम संजय नागवंशी सहित अन्य अधिकारियों ने तैयारियों का निरीक्षण किया।



Source link