Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE: लखपति दीदी के बाद अब लखपति एक बीघा किसान योजना शुरू की गई है. इसके तहत एक बीघा जमीन से एक लाख रुपये की कमाई करने वाले किसानों को सरकार सम्मानित करेगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विकास विभाग की समीक्षा बैठक में इस योजना के निर्देश दिए हैं. इस योजना का उद्देश्य किसानों को बिचौलियों से बचाना और उन्हें अपनी उपज का सीधा लाभ दिलाना है. प्रदेश में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने और नवीनतम तकनीक का उपयोग कर बेहतर उपज प्राप्त करने के लिए ग्राम स्तर पर सघन गतिविधियों का संचालन किया जाएगा. हर संभाग की नर्सरियों को आदर्श रूप में विकसित किया जाएगा और नरवाई प्रबंधन के लिए तीन वर्षों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी. इसके साथ ही, किसानों तक उर्वरक की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अद्यतन तकनीक का उपयोग करते हुए कार्ययोजना बनाई जाएगी. इस योजना के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उनकी आय में वृद्धि हो. इससे प्रदेश का कृषि क्षेत्र और भी सशक्त और समृद्ध बनेगा.
December 6, 202507:38 IST
आज मनाया जाएगा होमगार्ड्स का स्थापना दिवस
होमगार्ड्स स्थापना दिवस आज मनाया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे. होमगार्ड्स परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद भोपाल में सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा. इस दौरान परेड की सलामी दी जाएगी और आपात स्थिति से निपटने का डेमोंस्ट्रेशन भी होगा.
December 6, 202507:37 IST
बाबा महाकाल का आज का श्रंगार

December 6, 202507:35 IST
भोपाल में सियासत का बड़ा उलटफेर, बदला गया कांग्रस का जिला अध्यक्ष
भोपाल की सियासत में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला. शहर जिला युवक कांग्रेस के संगठन में ऐसा फैसला हुआ जिसे सुनकर कई लोग हैरान रह गए. जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसे दी जानी है, इसे लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाओं का बाज़ार गर्म था, लेकिन आज पार्टी ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी. दरअसल, इस बार जिला अध्यक्ष की रेस में दो नाम सबसे आगे थे अंकित दुबे और चुनाव में फर्स्ट रनर-अप रहे अमित खत्री. शुरुआत में कई लोग मानकर चल रहे थे कि अंकित दुबे इस पद पर बैठ सकते हैं, लेकिन जब उनकी बैकग्राउंड चेक रिपोर्ट सामने आई, तभी पूरा समीकरण बदल गया.