Last Updated:
Biryani Recipe: अगर आप बिरयानी खाने के सौकीन हैं तो अब आपको इसके लिए कहीं बाहर जानें की जरूरत नहीं है. घर पर ही आप इस आसान तरीके से टेस्टी बिरयानी बनाकर खा सकते हैं. नोट करें रेसिपी.
मोहन ढाकले/बुरहानपुर. अगर आप भी ठंड के दिनों में आपके घर पर चिकन बिरयानी बनाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको एक्सपर्ट के अनुसार चिकन बिरयानी बनाने की विधि बता रहे हैं. एक्सपर्ट मोहम्मद मजर ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकन बिरयानी आप आपके घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. अगर आपको 1 किलो की चिकन बिरयानी बनानी है तो आप 1 किलो चिकन ले लीजिए और चावल. जिसमें आपको गरम मसाले अदरक लहसुन का पेस्ट और तेल की आवश्यकता होती है. आप इसको चूल्हे पर भी बना सकते हैं.
एक्सपर्ट ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब बिरयानी बनाने वाले एक्सपर्ट मोहम्मद मजर से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि आप आपके घर पर ठंड के दिनों में बिरयानी बनाना चाहते हैं तो बहुत आसान तरीके से आपके घर पर बिरयानी तैयार कर सकते हैं. आपको बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले 1 किलो चिकन लेना है. उसे साफ कर लेना है 1 किलो चावल लेना है उसके अंदर आप स्वाद अनुसार लहसुन 50 ग्राम और अदरक 50 ग्राम लेकर इसका पेस्ट तैयार कर ले 300 ग्राम प्याज को बारीक काटकर तले और ढाई सौ ग्राम दही चिकन में मिलाकर यह सभी मसाले डालकर उसमें 10 ग्राम मिर्ची और 8 ग्राम नमक डालकर उसको मिलाकर रख दीजिए. 20 से 25 मिनट के बाद आप उसको तेल डाल कर पका लीजिए एक और आप चावल को उबाल कर रख लीजिए उसके बाद चावल को बड़े डेंग में दीजिए और मसाला तीन लेयर में जमा दीजिए और उसके बाद 15 से 20 मिनट के लिए उसे दम लगा कर दम पर रख दीजिए जिसके बाद उसको उतार कर आप कोयले की आंच में भी 15 से 20 मिनट तक पका सकते हैं जिससे आपकी दम वाली बिरयानी बन कर तैयार हो जाएगी.
चूल्हे पर बनती है बिरयानी
यदि आप और भी अधिक आपकी बिरयानी का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो आप चूल्हे पर बिरयानी बनाए चूल्हे पर दम वाली बिरयानी काफी स्वादिष्ट बनती है आपके स्वाद अनुसार मिर्च मसाले और अच्छे वाले चावल का चयन करना है. जिससे आपकी बड़ी स्वादिष्ट बिरयानी लगेगी. केवल आपको 1 किलो की बिरयानी बनाने के लिए 300 ग्राम मूंगफली का तेल लगेगा.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें