IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच क्लैश में फॉर्मेट कोई भी हो लेकिन टेम्बा बावुमा सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका को भारत में 2-0 से टेस्ट सीरीज जिताई और बल्ले से भी शानदार रहे. वनडे सीरीज में भी बावुमा शानदार फॉर्म में हैं. दूसरे वनडे में 41 रन की पारी के बाद तीसरे वनडे में वह फिफ्टी से चूक गए लेकिन बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. बावुमा ने डि कॉक का साथ देकर भारतीय गेंदबाजों की हालत खराब की.
भारत ने जीता टॉस
टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस में जीत का सूखा खत्म किया. 2 साल और 20 मुकाबलों के बाद भारत ने वनडे में टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया. साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डि कॉक और कप्तान टेंबा बावुमा ने कमाल की बल्लेबाजी की. डि कॉक ने 89 गेंद में 106 रन की धांसू पारी खेली. वहीं, टेम्बा ने उनका साथ निभाते हुए 48 रन की पारी खेली.
बावुमा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
बावुमा ने 48 रन की पारी खेलकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने अपने वनडे करियर में अपने 2,000 रन पूरे कर लिए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के 22वें बल्लेबाज हैं. विशाखापत्तनम वनडे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे टेंबा बावुमा ने 67 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 48 रन की पारी खेली. पारी के दौरान 13वां रन बनाते ही बावुमा के वनडे में 2,000 रन पूरे हो गए.
ये भी पढें.. IND vs SA 3rd ODI के बीच खुशखबरी… फिट हुआ टीम इंडिया का ‘ट्रंप कार्ड’, T20I सीरीज में दिखेगा जलवा
अफ्रीका में नंबर-1 पर कौन?
बावुमा के 55 मैचों की 53 पारियों में 5 शतक और 8 अर्धशतक की मदद से 2,035 रन हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन जैक कैलिस के नाम है. 1996 से 2014 के बीच 323 मैचों की 309 पारियों में 53 बार नाबाद रहते हुए 17 शतक और 86 अर्धशतक की मदद से कैलिस ने 11,550 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स हैं। एबी के नाम 223 मैचों में 25 शतक और 52 अर्धशतक की मदद से 9,427 रन बनाए.
टेंबा बावुमा के पास बतौर कप्तान भारत में सीरीज जीतकर इतिहास दोहराने का मौका है. बावुमा एंड कंपनी तीसरे वनडे में लड़खड़ाती नजर आई. कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेकर टीम की कमर तोड़ी जबकि कृष्णा ने भी 4 विकेट झटके जबकि एक अर्शदीप के खाते आया. भारत को जीत के लिए 271 रन का लक्ष्य मिला है.