यशस्वी ने वनडे में जड़ा पहला शतक, साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

यशस्वी ने वनडे में जड़ा पहला शतक, साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां


Last Updated:

Yashasvi Jaiswal Maiden ODI Hundred: यशस्वी जायसवाल के वनडे करियर का यह पहला शतक है. उन्होंने अपने चौथे वनडे में पहला शतक जड़ा. बाएं हाथ के ओपनर जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम वनडे में शानदार पारी खेली. उनके वनडे करियर को आगे बढ़ाने के लिए यह शतक बेहद जरूरी था.मौजूदा सीरीज के शुरुआती दो वनडे में जायसवाल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे.

यशस्वी जायवाल ने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा.

नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल ने वनडे करियर का अपना पहला शतक जड़ दिया है. बाएं हाथ के इस ओपनर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम वनडे में यह कमाल किया. उन्होंने 111 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की.  जायसवाल ने रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई. जायसवाल इससे पहले टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ चुके थे. लेकिन वनडे में उनकी शतकों की झोली खाली थी जो अब भर गई है.

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी की.  रोहित शर्मा 73 गेंदों पर 75 रन की पारी खेलकर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित ने अपनी अर्धशतकीय पारी में सात चौके और तीन छक्के जड़े. लेफ्ट हैंड ओपनर यशस्वी इस सीरीज के शुरुआती दो वनडे में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे. आखिरी वनडे में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी और उसप पर वह खरे उतरे.

23 साल की उम्र में 9वीं इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ी
यशस्वी जायसवाल ने 23 साल की उम्र में इंटरनेशनल करियर की नौवीं सेंचुरी जड़ी. उन्होंने टेस्ट में सर्वाधिक सात शतक जड़े हैं वहीं वनडे और टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम एक एक शतक दर्ज हैं.

तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले छठे भारतीय बने
यशस्वी जायसवाल टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले छठे भारतीय बने. इससे पहले यह कमाल विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, केएल राहुल और सुरेश रैना ने किया था.

डिकॉक ने 106 रन की पारी खेली
इससे पहले, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी से भारत ने क्विंटन डिकॉक की आक्रामक शतकीय पारी के बावजूद तीन निर्णायक मैच में दक्षिण अफ्रीका को 47.5 ओवर में 270 रन पर आउट कर दिया. डिकॉक ने 89 गेंद की पारी में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 106 रन बनाने के अलावा कप्तान तेम्बा बावुमा (48) के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 और मैथ्यू ब्रीट्जके (24) के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की.

कुलदीप ने ब्रेविस, यानसन और बॉश को आउट कर बनाया दबाव
दक्षिण अफ्रीका 28वें ओवर तक दो विकेट पर 167 रन बनाकर बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा था लेकिन कृष्णा (9.5 ओवर में 66 रन पर एक विकेट) ने 29वें ओवर में दो विकेट लेकर भारत की वापसी कराने के बाद डिकॉक को भी चलता किया. इसके बाद कुलदीप (10 ओवर में 41 रन पर चार विकेट) ने डेवाल्ड ब्रेविस (29), मार्को यानसन (17) और कोर्बिन बॉश (नौ) जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को आउट कर मैच पर भारत का दबदबा बनाए रखा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

यशस्वी ने वनडे में जड़ा पहला शतक, साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां



Source link