रायसेन नगर पालिका ने बनाई स्वच्छ चौपाटी: सांची विधायक करेंगे शुभारंभ, सेल्फी प्वाइंट और बच्चों के लिए खेल सुविधा – Raisen News

रायसेन नगर पालिका ने बनाई स्वच्छ चौपाटी:  सांची विधायक करेंगे शुभारंभ, सेल्फी प्वाइंट और बच्चों के लिए खेल सुविधा – Raisen News


रायसेन नगर पालिका ने सांची रोड पर खाली पड़ी जमीन पर ‘स्वच्छ चौपाटी’ का निर्माण किया है। इसका उद्देश्य सड़क किनारे हाथ ठेले लगाकर फास्ट फूड बेचने वाले दुकानदारों को एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना है। इससे शहर को सड़क किनारे लगने वाले ठेलों से राहत मि

.

चौपाटी में दुकानदारों के लिए 12 शेड बनाए गए हैं। यहां एक बड़ा मैदान है जिस पर पेवर टाइल्स लगाए गए हैं। लोगों के बैठने के लिए बेंच और कुर्सियों की व्यवस्था भी की गई है।

सीएमओ सुरेखा जाटव के अनुसार, चौपाटी में सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं। इसके आगे के भाग को पिछले तीन दिनों से सजाया जा रहा है, जिसमें रंग-बिरंगे फूलों का उपयोग किया जा रहा है। बच्चों के खेलने के लिए भी पर्याप्त जगह है, जहां खेल खिलौने रखे जाएंगे।

चौपाटी का शुभारंभ आगामी दिनों में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा किया जाएगा। नगर पालिका इन दिनों शहर के मुख्य मार्गों, विशेषकर सांची रोड पर विकास और सौंदर्यीकरण पर ध्यान दे रही है। इस मार्ग पर विभिन्न पार्कों के साथ अब चौपाटी का निर्माण किया गया है।



Source link