Last Updated:
smriti mandhana marriage called off social media reaction: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना की शादी टूट गई है. मंधाना ने इसकी पुष्टि सोशल मीडिया पर की है. टीम इंडिया की उप कप्तान स्मृति की शादी म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से होनी थी. मंधाना की शादी टूटने की खबर सुनकर लोग बहुत हैरान हैं. सोशल मीडिया पर लोग मंधाना को मुश्किल समय में सपोर्ट कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि वर्ल्ड चैंपियन यह खिलाड़ी जल्द मजबूत वापसी करेगी.
नई दिल्ली. क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी टूट गई है. दोनों 23 नवंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले थे. लेकिन अब ये शादी नहीं होगी. मंधाना और पलाश ने अलग अलग बयान जारी कर शादी कैंसिल होने की पुष्टि की. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान मंधाना की शादी टूटने पर सोशल मीडिया पर लोग अलग अलग कमेंट कर रहे हैं. कई लोग मंधाना को इस मुश्किल घड़ी में सपोर्ट कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि भगवान जो भी कुछ करता है अच्छे के लिए करता है. उसके आगे किसी का जोर नहीं चलता. क्या पता भगवान ने स्मृति के लिए इससे भी कुछ अच्छा सोचा हो. मंधाना हाल में वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. उन्होंने शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है.
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने लिखा, ‘मेरे बारे में पिछले कुछ सप्ताह से कई अटकलें लगाई जा रही हैं. मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए इस बारे में बात करना जरूरी है. मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं और मैं अपनी जिंदगी में अपनी प्राइवेसी चाहती हूं.मैं यह बताना चाहती हूं कि शादी कैंसिल हो गई है.’ मंधाना के इतना कहते ही सोशल मीडिया पर लोग यह जानने को आतुर हो गए कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है. मंधाना ने पोस्ट में शादी कैंसिल होने की वजह नहीं बताई है.
मंधाना ने शादी कैंसिल होने की खबर कंफर्म की.
मंधाना और पलाश मुच्छल की टूटी शादी.
Maybe God plans are different and nothing ever goes beyond His will. The reasons are not clear but within seconds a world champion waiting for the brightest chapter of her life saw it all shatter.