इंग्लैंड की हार से बदली WTC टेबल की तस्वीर, इस टीम को मिली खुशखबरी

इंग्लैंड की हार से बदली WTC टेबल की तस्वीर, इस टीम को मिली खुशखबरी


Last Updated:

WTC Updated Table 2025-27: इंग्लैंड को एशेज 2025-26 में लगातार दूसरी हार मिली. पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से मात देकर मेहमानों को सीरीज में 0-2 से पीछे कर दिया. इंग्लैंड को इस हार का खामियाजा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भी उठाना पड़ा है. टीम एक स्थान नीचे पहुंच गई है. वहीं, न्यूजीलैंड को एक पायदान का फायदा हुआ है.

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पिंक बॉल टेस्ट में हराया.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2025-26 में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. ब्रिस्बेन में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, जिससे इंग्लिश टीम न सीरीज में पिछड़ चुकी है, बल्कि उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र की पॉइंट्स टेबल में भी नुकसान पहुंचा है. दूसरी ओर, इंग्लैंड की ये हार न्यूजीलैंड के लिए खुशखबरी लाई, जो छलांग लगाकर एक पायदान ऊपर पहुंच गई है.

किसे हुआ फायदा, किसका नुकसान?
इंग्लैंड को इस हार ने उसका WTC टेबल में नुकसान कराया. टीम छठे स्थान पर थी, जो अब एक पायदान नीचे पहुंचकर सातवें नंबर पर आ गई है. इंग्लैंड की मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में यह 7 मैचों में चौथी हार है. टीम सिर्फ दो ही मुकाबले जीतने में कामयाब रही और एक मैच ड्रॉ हुआ. इंग्लैंड का PCT 30.95 है. न्यूजीलैंड को इंग्लैंड की हार से फायदा मिला. कीवी टीम एक स्थान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच चुकी है. न्यूजीलैंड ने इस चक्र में एक ही मैच खेला है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ ड्रॉ रहा. कीवी टीम का PCT 33.33 है.

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पिंक बॉल टेस्ट में हराया.

किस नंबर पर भारत?
भारत पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर बना हुआ है. दो बार WTC फाइनल हारने वाली टीम इंडिया के पास 48.11 PCT हैं. भारतीय टीम मौजूदा चक्र में अब तक खेले गए 9 टेस्ट में से सिर्फ चार में ही जीत दर्ज कर पाई है. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में भारत को दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा, जिससे उसे WTC टेबल में भारी नुकसान पहुंचा.

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम
ऑस्ट्रेलिया WTC टेबल में नंबर-1 की कुर्सी पर कायम है. ऑस्ट्रेलिया ने इस चक्र में अब तक 5 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं. उसका PCT 60 है. वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन साउथ अफ्रीका की टीम 70 PCT लेकर दूसरे स्थान पर है. साउथ अफ्रीका ने चार मैच खेले हैं, जिसमें तीन जीत और एक हार शामिल हैं. श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें क्रमशः तीसरे और चौथे पायदान पर हैं. श्रीलंका का PCT 66.67 है, जबकि पाकिस्तान का PCT 50 है. श्रीलंका और पाकिस्तान ने दो-दो टेस्ट खेले हैं. श्रीलंका ने एक जीत और एक ड्रॉ खेला, जबकि पाकिस्तान को एक जीत और एक हार मिली.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

इंग्लैंड की हार से बदली WTC टेबल की तस्वीर, इस टीम को मिली खुशखबरी



Source link