मैं भी लेफ्ट हाथ से उड़ाता हूं कल…टॉस के सवाल पर सूर्या ने लगाया ठहाका

मैं भी लेफ्ट हाथ से उड़ाता हूं कल…टॉस के सवाल पर सूर्या ने लगाया ठहाका


कटक: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी-20 सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. ओडिशा के कटक में खेले जाने वाले वाले इस मैच की पूर्व संध्या पर सूर्या अपने मस्तमौला अंदाज में नजर आए. एक पत्रकार ने जब उनसे टॉस पर सवाल किया तो सूर्या तपाक से बोल पड़े कि मैं भी कल लेफ्ट हैंड से सिक्का उड़ाता हूं. मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा.

मैं भी बाएं हाथ से सिक्का फेंकूंगा- सूर्या
दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल के बाद से 752 दिन और लगातार 20 वनडे में टॉस हारने के बाद आखिरकार टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में टॉस जीत लिया. इस मैच में केएल राहुल ने बाएं हाथ से सिक्का उछालने का टोटका किया था, ये चाल सफल रही. अब सूर्या ने भी मजाकिया अंदाज में यही चाल चलने की बात कही है.

नोर्किया की वापसी, शानदार लय में यानसेन
दक्षिण अफ्रीका के लिए यह अच्छी खबर है कि पिछले साल के टी-20 विश्व कप फाइनल के बाद से बाहर रहे तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया की टीम में वापसी हुई है जिससे उसका गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हो गया है. मार्को यानसन का एक अदद ऑलराउंडर बनने की राह पर अग्रसर हैं, उन्होंने रांची में पहले वनडे में 39 गेंद पर 70 रन की पारी खेलकर अपने बल्लेबाजी कौशल का शानदार नमूना पेश किया था.

महाराज की टी-20 टीम में वापसी
बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज भी सीमित ओवरों की टीम में वापसी कर रहे हैं, हालांकि दक्षिण अफ्रीका को स्टार बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी और युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका की कमी खलेगी जो चोट के कारण पांच मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं.

भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.

दक्षिण अफ्रीका का का स्क्वॉड: एडेन मार्क्रम (कप्तान), ओटिनिल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फेरेरिया, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया और ट्रिस्टन स्टब्स.



Source link