कैंट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
गुना जिले के कैंट इलाके में 13 साल की नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला आरोपी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। मामले में पहले एक युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर शराब की लत लगाई, फिर पैसों के लिए उसे महिला के हवाले कर दिया थ
.
14 नवंबर को पीड़िता के पिता ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी 13 वर्षीय बेटी 12 नवंबर की दोपहर 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 18 नवंबर को नाबालिग को बरामद कर लिया।
प्रेमी ने लगाई शराब की लत बरामदगी के बाद पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज किए। बयानों में उसने बताया कि उसकी दोस्ती नीरज खटीक से थी। दोनों फोन पर बात करते थे। इसी दौरान नीरज ने उसे शराब की लत लगा दी। साथ ही कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
शराब के पैसे नहीं थे, तो महिला को सौंपा नाबालिग ने बताया कि शराब पीने के लिए पैसे न होने के कारण नीरज ने उसे देह व्यापार के लिए राधा मीना से मिलवाया। इसके बाद राधा मीना ने अपने घर पर उससे देह व्यापार कराना शुरू कर दिया। शानू और अन्य व्यक्तियों ने राधा को पैसे देकर कई बार नाबालिग के साथ गलत काम किया। पीड़िता ने बताया कि इस काम में राधा का पति और बेटा भी शामिल थे।
पॉक्सो एक्ट में भेजा गया था जेल नाबालिग के बयानों के आधार पर पुलिस ने केस में पॉक्सो एक्ट और देह व्यापार अधिनियम की धाराएं बढ़ाईं। 19 नवंबर को पुलिस ने आरोपी राधा मीना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। हाल ही में आरोपी ने कोर्ट में जमानत आवेदन पेश किया, जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया।