जबलपुर में तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई: कच्छपुरा ब्रिज की रेलिंग टूटकर नीचे सड़क पर गिरी, घटना में कोई हताहत नहीं – Jabalpur News

जबलपुर में तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई:  कच्छपुरा ब्रिज की रेलिंग टूटकर नीचे सड़क पर गिरी, घटना में कोई हताहत नहीं – Jabalpur News



संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। रात करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कच्छपुरा ब्रिज की सीमेंट रेलिंग से जा भिड़ी। टक्कर में ब्रिज की मजबूत रेलिंग टूटकर नीचे सड़क पर गिर गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत

.

थाना प्रभारी बीडी द्विवेदी के अनुसार रात में गश्ती दल ने हादसे की सूचना दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार पहले फुटपाथ से टकराई, उसके बाद सीधा रेलिंग से जा टकराई। इससे ब्रिज की सीमेंट निर्मित रेलिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में किसी को चोट नहीं लगी है। वाहन को भी मामूली नुकसान हुआ है।

बड़ा हादसा टल गया

कार की टक्कर से ब्रिज की रेलिंग टूटकर नीचे सड़क पर गिरी है। अच्छा हुआ जो उस समय सड़क पर कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो जाता।



Source link