Last Updated:
Milk Village of MP: एमपी अपनी अजब गजब चीजों के लिए मशहूर है. यहां एक ऐसा गांव भी है जहां कि आबादी तो सिर्फ 3000 है लेकिन गांव में पशु 10,000 से भी अधिक हैं. यही वजह है कि इसे दूधवाला गांव भी कहते हैं.
मोहन ढाकले/बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के झांझर गांव को बुरहानपुर जिले में दूध वाले गांव के नाम से भी जाना जाता है. क्योंकि यहां पर जितने भी परिवार निवास करते हैं हर परिवार के यहां पर पशु है और यहां से हजारों क्विंटल रोज दूध का उत्पादन होता है और पूरे जिले में दूध का सप्लाई किया जाता है. यहां पर ओरिजिनल दूध मिलने से लोग यहां पर दूध लेने के लिए भी जाने जाते हैं. इस गांव में अगर आबादी की बात करें तो 3000 लोगों का गांव है लेकिन 10000 से अधिक पशु हैं. गांव के रामा जीवा का कहना है कि इसको दूध वाले गांव के नाम से भी जानते हैं. हमारी पीढ़ी दर पीढ़ी हम पशुपति पालते आ रहे हैं.
पशुपालकों ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब पशुपालक रामा जीवा से बात की तो उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का झांझर गांव दूध वाले गांव के नाम से भी जाना जाता है. क्योंकि यहां पर हर एक घर में पशुपाले जाते हैं और यहां पर करीब 10000 से अधिक पशुओं की संख्या है और 3000 लोग निवास करते हैं. यहां से रोजाना हजारों क्विंटल दूध उत्पन्न होकर पूरे जिले में सप्लाई किया जाता है. यहां की खासियत होती है कि यहां पर बिना मिलावट का दूध निकाला जाता है और कोई मिलावट नहीं की जाती है. इसलिए यहां के दूध की खासियत है यहां के दूध की कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती है हर पशुपालक के पास 100 200 से अधिक पशु है जो सुबह शाम पशुओं को अच्छा चारा खिलाते हैं जिससे पशुओं के दूध देने की क्षमता भी अधिक बढ़ती जाती है.
महाराष्ट्र तक जाता है दूध
पशुपालक यह भी बताते हैं कि यहां पर भैंस और गाय का जो दूध निकाला जाता है वह दूध महाराष्ट्र के कई जिलों तक जाता है क्योंकि यह दूध की खासियत होती है कि इसमें कोई मिलावट नहीं होती है. इसलिए दूध डेयरी संचालक हमसे कांटेक्ट कर कर हमारे यहां से रोजाना दूध भी लेकर जाते हैं. और वहां के ग्राहकों को बेचते हैं. हमारे द्वारा भैंसों को चारा और खल्ली सबसे अधिक खिलाई जाती है. जिससे हमारे पशु अधिक दूध देते हैं और भैंसों को सुबह शाम नहलाया भी जाता है और बाड़ों को साफ़ रखा जाता है इसलिए हमारे गांव में दूध का वरदान भी साबित है यहां पर जो भी भैंस हम पालते हैं वह अच्छा ही दूध देती है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें