Last Updated:
Ground Report: आपका शहर, आपका माइक कार्यक्रम में अनूपपुर जिले की बिजुरी नगरपालिका पर चर्चा की गई, जो जिले ही नहीं बल्कि पूरे संभाग की सबसे धनी नगरपालिका मानी जाती है. इसके बावजूद यहां की जनता अब भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है. सरकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों तक ठीक तरह से नहीं पहुंच रहा, जिससे नागरिक खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं.
रवि ओझा,
Ground Report Anuppur: नगरपालिका बिजुरी के वार्ड नंबर 07 का बरघाट एक ऐसा इलाका है, जहां करीब 200-300 आदिवासी लोग रहते हैं. हैरानी की बात यह है कि अनूपपुर जिले की सबसे धनी नगरपालिका होने के बावजूद यह वार्ड मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है. न यहां सड़क है, न नाली, न साफ पानी की सुविधा और न ही लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है. यहां के लोग आज भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. भारत को आजाद हुए 78 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन बरघाट के लोग आज भी नहीं जानते कि विकास किस चिड़िया का नाम है. ऐसा लगता है कि यहां के लोग सिर्फ वोटर बनकर रह गए हैं. चुनाव के समय नेताओं के लंबे-लंबे वादे सुनते हैं, और चुनाव खत्म होते ही 5 साल तक कोई पूछने नहीं आता. बरघाट के लोग 100 साल से भी ज्यादा समय से यहां रह रहे हैं, फिर भी अब तक विकास शून्य है.
सड़क का बुरा हाल
इस वार्ड में कभी भी पक्की सड़क नहीं बनी. NEWS18 ने जब इस समस्या को गंभीरता से दिखाया, तब नगर पालिका ने अस्थायी कच्ची सड़क बनवाई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन बरसात में वह सड़क बह गई. मजबूर होकर ग्रामीणों ने खुद ही दोबारा कच्ची सड़क बनाई, ताकि कम से कम पैदल चलना और नगर पालिका के टैंकर और एम्बुलेंस का आना-जाना संभव हो सके.
बीमार पड़ने पर संकट
नगर निकाय क्षेत्र होने के बावजूद यहां बिजली, पानी और सफाई की कोई उचित व्यवस्था नहीं है. अगर कोई बीमार पड़ जाए, तो लोगों को मजबूरी में मरीज को खाट पर या गोद में उठाकर ले जाना पड़ता है. आजादी के इतने साल बाद भी ऐसी तस्वीरें सामने आना शर्मनाक है.
विकास के दावों की खुली पोल
सरकारें बड़ी-बड़ी बातें करती हैं, लेकिन बरघाट की जमीन पर विकास नाम की कोई चीज़ दिखाई नहीं देती. यहां न सड़क है, न बिजली, न पानी, न साफ-सफाई, और न सरकारी योजनाओं का लाभ. अब देखने की बात होगी कि NEWS18 द्वारा इस मुद्दे को उठाने के बाद क्या जिम्मेदार अधिकारी ध्यान देंगे या फिर स्थिति जैसी की तैसी बनी रहेगी.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें