भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 12 बजे बाथरूम के विवाद में एक युवक ने अपने 36 वर्षीय बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छोटे भाई राजू भदौरिया के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वारदात के बाद से फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को घर की महिलाओं के बीच बाथरूम के इस्तेमाल को लेकर कहासुनी हुई थी। रात में जब दोनों भाइयों की पत्नियों ने अपने-अपने पतियों को इस विवाद की जानकारी दी, तो दोनों भाई भी इस बात को लेकर आपस में उलझ गए। हाथापाई के दौरान छोटे भाई ने निकाल लिया कट्टा
रात करीब 12 से 1 बजे के बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों भाइयों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान छोटे भाई राजू भदौरिया ने कट्टा निकालकर बड़े भाई मनमोहन भदौरिया (36) पुत्र गोवर्धन सिंह के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से मनमोहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त पिता गोवर्धन सिंह भी घर में मौजूद थे। आरोपी परिवार समेत फरार, तलाश में जुटी पुलिस
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजू अपने परिवार के साथ मौके से फरार हो गया। गोहद चौराहा टीआई राम नरेश यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक मनमोहन की बॉडी को जब्त कर पीएम हाउस में रखवा दिया गया है। मृतक की पत्नी सरिता भदौरिया की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Source link