नए साल से पहले घर लाएं ये चीजें, तरक्की चूमेगी कदम, कभी खाली नहीं रहेगी तिजोरी

नए साल से पहले घर लाएं ये चीजें, तरक्की चूमेगी कदम, कभी खाली नहीं रहेगी तिजोरी


Last Updated:

Ujjain News: बांस का पौधा विकास, सौभाग्य और धन का प्रतीक माना जाता है. ऑफिस टेबल या ड्रॉइंग रूम में रखने से ऊर्जा का संतुलन बना रहता है. इससे मानसिक शांति मिलती है. बांस के पौधे को हमेशा साफ पानी में रखें. समय-समय पर पानी बदलते रहें.

उज्जैन. नया साल 2026 आने में कुछ ही दिन बाकी हैं. नए साल के स्वागत के लिए हर कोई अपनी खास तैयारी करता है. बाजार से लेकर घरों तक में न्यू ईयर की रौनक देखने को मिलती है. होटल, दुकानें और मॉल रंग-बिरंगी झालर और लाइटों से सजी रहते हैं. वहीं नए साल पर घरों में भी तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. हर कोई चाहता है कि नया साल उसके लिए बहुत सारी खुशियां और समृद्धि लेकर आए. अगर आप भी चाहते हैं कि साल 2026 में आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े, तो नूतन वर्ष आने से पहले घर में कुछ शुभ वस्तुएं जरूर लानी चाहिए. आइए जानते हैं उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से कि वास्तु के अनुसार नववर्ष से पहले घर में कौन सी वस्तुएं लानी चाहिए.

1. साल खत्म होने से पहले श्री यंत्र घर में लाना बेहद शुभ रहता है. इसे माता लक्ष्मी का शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है. घर के पूर्व दिशा में स्थापित करने से नकारात्मकता दूर रहती है और धन प्रवाह बढ़ता है. प्रतिदिन जल से शुद्ध कर हल्की पूजा करने से इसका प्रभाव और भी प्रबल हो जाता है. साल के अंतिम दिनों में श्री यंत्र लाना बेहद शुभ माना जाता है.

2. दूसरी शुभ वस्तु है कछुआ. वास्तु में इसे लंबी उम्र, स्थिरता और संतुलन का द्योतक कहा गया है. जब इसे घर के उत्तर दिशा में रखा जाए, तो परिवार में शांति और स्थायित्व बना रहता है. पीतल या क्रिस्टल से बना कछुआ अत्यंत शुभ माना जाता है और यह आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी सहायक होता है.

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घंटी बहुत ही शुभता की प्रतीक मनी गई है. इसे मुख्य द्वार या पूजा स्थान पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. जैसे ही कोई व्यक्ति घर में प्रवेश करता है, घंटी की ध्वनि वातावरण को शुद्ध कर देती है और किसी भी तरह की नकारात्मक शक्ति का प्रवेश रोकती है. यह घर में शुभता और समृद्धि बनाए रखने का सरल उपाय है.

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बांस का पौधा सौभाग्य, विकास और धन का प्रतीक माना जाता है. ड्रॉइंग रूम या ऑफिस टेबल पर रखने से ऊर्जा का संतुलन बना रहता है और मानसिक शांति मिलती है. इसे हमेशा साफ पानी में रखें और समय-समय पर पानी बदलते रहें, तभी यह शुभ फल देता है.

5. पांचवीं और सबसे महत्वपूर्ण वस्तु है गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति. वर्षांत में इनकी पूजा करने से नई शुरुआत के रास्ते खुलते हैं. घर के मंदिर में या मुख्य द्वार के नजदीक इन्हें स्थापित करने से सफलता, संपन्नता और मानसिक शांति प्राप्त होती है. नई मूर्ति लाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का नया प्रवाह शुरू होता है.

6. इन सभी चीजों के साथ-साथ घर की सफाई और व्यवस्थित वातावरण भी बेहद जरूरी है. गंदगी और बिखराव वाले घर में शुभ ऊर्जा टिक नहीं पाती. पुराने और टूटे सामान को हटाकर घर को सुसज्जित रखें, इससे न सिर्फ घर का माहौल बदलता है बल्कि शुभ वस्तुओं का प्रभाव भी कई गुना बढ़ जाता है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

नए साल से पहले घर लाएं ये चीजें, तरक्की चूमेगी कदम, कभी खाली नहीं रहेगी तिजोरी

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link