सिवनी जिले की छह बालिका खिलाड़ी भोपाल में आयोजित होने वाली वेस्ट जोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश टीम चयन में हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग सिटी लीग के अगले चरण के रूप में आयोजित की जा रही है, जिसका निर्दे
.
इन खिलाड़ियों ने छिंदवाड़ा में हुई अस्मिता किकबॉक्सिंग सिटी लीग में अपने-अपने आयु और भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य टीम चयन में जगह बनाई थी। इनमें ईशा कमलेश, ऐश्वर्या ब्रह्मवंशी, आनन्या साहू, ऐश्वर्या अवधवाल, अनुप्रिया कौरव और प्रिया बैरागी शामिल हैं।
भोपाल रवाना होने के पहले खिलाड़ियों ने लिया ग्रुप फोटो।
यह दल भोपाल के लिए रवाना हो चुका है। वेस्ट जोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश टीम का चयन 13 और 14 दिसंबर को विंग्स क्लब, लालघाटी, भोपाल में होगा। इस आयोजन में 500 से अधिक खिलाड़ी और 40 अधिकारी शामिल होने की उम्मीद है।
टीम की अनुप्रिया कौरव पूर्व में राष्ट्रीय स्तर की किकबॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। ऐश्वर्या अवधवाल ने भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दो पदक हासिल किए हैं। अन्य खिलाड़ी ईशा कमलेश, ऐश्वर्या ब्रह्मवंशी, आनन्या साहू और प्रिया बैरागी ने भी छिंदवाड़ा में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी योग्यता साबित की है।