ग्वालियर में आग से जिंदा जली 90 साल की बुजुर्ग: आग पर काबू पाया तब तक पूरी तरह जलकर हो गई खाक; कमरे में रखे हीटर से आग लगने की आशंका – Gwalior News

ग्वालियर में आग से जिंदा जली 90 साल की बुजुर्ग:  आग पर काबू पाया तब तक पूरी तरह जलकर हो गई खाक; कमरे में रखे हीटर से आग लगने की आशंका – Gwalior News



बुजुर्ग बेनी बाई की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई है।

ग्वालियर में देर रात एक 90 वर्षीय महिला अचानक कमरे में लगी आग में जिंदा जल गई है। घटना हजीरा थाना स्थित इंद्रा नगर की है। घटना का पता उस समय लगा जब अन्य परिजन ने कमरे से आग की लपटें निकलते देखीं।

.

परिजन ने तत्काल आग को बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। जब तक आग पर काबू पाया गया, वृद्ध महिला जलकर खाक हो गई थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर नियंत्रण लिया है। पुलिस ने जला हुआ कंकालनुमा शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस को आशंका है कि आग रूम में चल रहे हीटर से लगी है। खुदकुशी के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है।

खाना खाकर कमरे में सोई थी शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर निवासी 90 वर्षीय बेनी बाई पत्नी श्याम सिंह रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोई हुई थी। रात करीब 11 बजे अचानक उनके कमरे से आग की लपटे निकलते देखकर उनके बेटे ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ना शुरू कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तक तक काफी देर हो चुकी थी। दरवाजा तोड़ने के बाद जब तक आग पर काबू पाया बुजुर्ग महिला जलकर राख हो चुकी थी। शव जले हुए कंकाल की सूरत में मिला है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कंकालनुमा शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

हीटर से आग लगने की आशंका बुजुर्ग जिस समय हादसे का शिकार हुई है वहां उसके बिस्तर के पास ही ठंड से बचाव के लिए हीटर जल रहा था। जब घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है तो हीटर का तार व प्लग दोनों बुरी तरह जल चुके थे। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को आशंका है कि वृद्ध महिला हीटर से लगी आग में झुलसी है, क्योंकि हीटर से महिला की रजाई भी जली है। पुलिस घर में रहने वालों से भी पूछताछ कर रही है कि किस तरह हादसा हुआ है।

कंकालनुमा शव कोई उठाने नहीं आया सामने घर में अचानक लगी आग से जिंदा जली बुजुर्ग महिला का शव उठाने के लिए जब पुलिस ने आसपास खड़े लोगों से कहा तो सभी दो कदम पीछे हट गए। महिला पूरी तरह जल गई थी। शव के नाम पर जला हुआ कंकाल था। जिस पर रात्रि गश्त में निकले अफसर और उनके साथ मौजूद बल ने बेटे के साथ मिलकर बुजुर्ग का शव पीएम पहुंचाया।

हजीरा थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि एक 90 वर्षीय महिला की आग में जिंदा जलने से मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में ही पता चल सकेगा कि हादसा कैसे हुआ है।



Source link