बदमाशों ने युवक को गोली मार दी।
भोपाल के ईंट खेड़ी इलाके में चार बदमाशों ने शादी से लौट रहे भाई और बहन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तीन राउंड फायर किए, एक गोली युवक को लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
.
वहीं बीच बचाओ करने आई युवक की बहन और पत्नी को भी बदमाशों ने हाथ में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में युवक को चिरायु अस्पताल मालीपुरा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने शन्नू वजनदार और रूसी गिरोह पर हमले का आरोप लगाया है।
24 घंटे में सबक सिखाने की कही थी बात
घायल 28 वर्षीय दानिश अली रेलवे में पार्सल ठेकेदारी करता है। उसके ऊपर पूर्व में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। स्टेशन बजरिया इलाके में रहता है। इसी इलाके में रूसी नाम का बदमाश रहता है। एक कार्यक्रम में रूसी और दानिश के बीच गुरुवार को बहस हुई थी। तब दानिश ने रूसी से अपशब्द कहे थे।
ऋषि ने इसी दौरान सभी के बीच दानिश को जान से मारने की धमकी दी थी। 24 घंटे के भीतर सबक सिखाने की बात कही थी।
बदमाशों ने युवक दानिश की बहन के हाथ पर चाकू मार दिए।
कार के आगे कार लगाकर रोक लिया शुक्रवार रात करीब 11:30 दानिश ईंट खेड़ी इलाके के एक गार्डन से रिसेप्शन में शामिल होने के बाद घर के लिए लौट रहा था। हिट खेड़ी थाना क्षेत्र में ही रूसी व उसके तीन अन्य साथियों ने दानिश की कार के आगे कार लगाने के बाद उसे रोक लिया। उसके पैर में गोली मार दी।
दो अन्य राउंड फायर किए जो मिस हो गए। इसी के साथ चाकू और कोरिया से कई बार उसके ऊपर की हैं। घटना के समय दानिश की कार में उसकी बहन और पत्नी भी मौजूद थी।
जिन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके हाथ पर भी चाकू मार दिया। सारे रहो हुई वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।