खंडवा में अवैध खनन करते एक पोकलेन, दो डंपर जब्त: ओंकारेश्वर फोरलेन निर्माण कंपनी पर एक्शन; केस दर्ज करने की तैयारी – Khandwa News

खंडवा में अवैध खनन करते एक पोकलेन, दो डंपर जब्त:  ओंकारेश्वर फोरलेन निर्माण कंपनी पर एक्शन; केस दर्ज करने की तैयारी – Khandwa News



खनिज विभाग की टीम ने जब्त की पोकलेन मशीन और दो डंपर।

खंडवा में हाईवे कंस्ट्रक्शन कंपनी के अवैध खनन पर खनिज विभाग ने शुक्रवार को एक्शन लिया है। कंपनी की एक पोकलेन मशीन और दो डंपर जब्त कर लिए। पोकलेन को मौके पर ही खड़ा कर दिया गया है, वहीं दो डंपरों को पुलिस थाने पर खड़ा कराया है।

.

मामला ओंकारेश्वर फोरलेन निर्माण से जुड़ा है, ठेकेदार के द्वारा एक निजी भूमि पर बिना अनुमति के खनन किया जा रहा था। मामले की सूचना मिलने के बाद खनिज इंस्पेक्टर कंचन दांडेकर ने मोरटक्का के पास उक्त जमीन पर दबिश दी। जहां पर एक पोकलेन मशीन खुदाई करते हुए मिली। अवैध रूप से खनन की गई मुरूम का दो डंपरों से परिवहन हो रहा था।

फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा बता दें कि राज्य सरकार के स्तर पर ओंकारेश्वर से इंदौर मार्ग तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसका ठेका धनगांव से बलवाड़ा तक नेशनल हाईवे बना रही केदारेश्वर कंपनी ने पेटी पर लिया है।

इसी कंपनी के दो डंपर और एक पोकलेन मशीन को खनिज इंस्पेक्टर दांडेकर ने जब्त की है। टीम ने वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई सोमवार को होगी।

ठेकेदार ने जवाब नहीं दिया, अफसर बोले- प्रकरण बनेगा मामले में पेटी कांट्रेक्टर और अवैध खननकर्ता केदारेश्वर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रुद्रा हजांगे से बात की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं जिला खनिज अधिकारी जगनसिंह भिंडे ने कहा कि वे फिलहाल भोपाल मीटिंग है। कार्रवाई इंस्पेक्टर के द्वारा की गई है। दो दिन अवकाश के बाद केस दर्ज कर कोर्ट के समक्ष प्रतिवेदन सौंपेंगे।



Source link