MPPSC की खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा रविवार को: जूते-मोजे, क्लचर, चाबी ले जाना प्रतिबंधित; 44 केंद्रों पर प्रदेशभर के 17 हजार से ज्यादा स्टूडेंट होंगे शामिल – Indore News

MPPSC की खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा रविवार को:  जूते-मोजे, क्लचर, चाबी ले जाना प्रतिबंधित; 44 केंद्रों पर प्रदेशभर के 17 हजार से ज्यादा स्टूडेंट होंगे शामिल – Indore News



मप्र लोक सेवा आयोग खाद्य सुरक्षा अधिकारी के लिए रविवार को परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इंदौर के 44 केंद्रों पर प्रदेश के 17 हजार से ज्यादा स्टूडेंट शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 12 से 3 के बीच एक ही सत्र में होगी। इस परीक्षा के लिए संभागायुक्त डॉ. सुद

.

परीक्षार्थियों को अपना ई-प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र, गोले बनाने के लिए निर्धारित स्याही का पेन, पानी की पारदर्शी बाटल की अनुमति रहेगी। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को सहलेखन लेने पर एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा।

सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मेडिकल टीम सहित डॉक्टर की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम सभी केंद्रों पर पीने के पानी का इंतजाम करेगा।

परीक्षार्थियों को यह ध्यान रखना होगा

  • परीक्षार्थियों को सुबह 11.15 बजे से ही प्रवेश दिया जाएगा।
  • 11.45 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व परीक्षार्थियों को वहीं सेट प्रदान किया जाए जो उसके लिए निर्धारित है।
  • परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षकों को मोबाइल रखना प्रतिबंधित है।

परीक्षा केन्द्रों पर निम्न वस्तुएं रहेगी प्रतिबंधित

  • स्टेशनरी जैसे पेंसिल, रबर (इरेजर) व्हाइटनर, स्केल, बैग्स, शार्पनर ब्लेड।
  • आईटी गैजेट्स व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, पेनड्राइव, केलकुलेटर, ब्लूटूथ, हैंड फ्री, डिजिटल घड़ी, स्मार्ट घड़ी, एनालॉग घड़ी, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य कोई ऐसे उपकरण जो संचार उपकरण के रूप में उपयोग किए जाते हैं।
  • एसेसरीज जैसे बालों को बांधने वाले क्लचर, बक्कल, हाथ के बैंड, हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक या चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बैल्ट, कफलिंग, धूप का चश्मा, पर्स, वॉलेट, टोपी।
  • अन्य वस्तुएं जैसे चाबी, लाइटर्स, माचिस बॉक्स, किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र।
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जूते-मोजे पहनकर प्रवेश निषिद्ध रहेगा।



Source link