Datia Collector Viral Video: मध्य प्रदेश में दतिया जिले के कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े का बेहद खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें कलेक्टर बस स्टैंड का निरीक्षण करने गए थे. यहां उनको एक बुजुर्ग महिला अपनी फरियाद सुनाने लगी. महिला मां की तरह बोलती रही और कलेक्टर बेटे की तरह सुनते रहे. उसका गंवई अंदाज कुछ लोगों को पसंद नहीं आया. उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन, कलेक्टर ने उल्टा उनको ही रोक दिया. कहा, मां को बोलने दो… कलेक्टर की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही है. देखें वीडियो..