अभिषेक या सूर्या नहीं.. ये विध्वंसक बल्लेबाज असली साइलेंट किलर, बैटिंग पोजीशन की भी नहीं है टेंशन

अभिषेक या सूर्या नहीं.. ये विध्वंसक बल्लेबाज असली साइलेंट किलर, बैटिंग पोजीशन की भी नहीं है टेंशन


IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर अटकी हुई है. विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव के चर्चे तेज हैं. लेकिन असली साइलेंट किलर कोई और ही है जो विरोधी टीम को दीमक की तरह चट कर जाता है. इस खूंखार बल्लेबाज ने तीसरे टी20 के एक दिन पहले अपनी बैटिंग पोजीशन पर खुलकर बात की है. दूसरे टी20 में भले ही टीम इंडिया को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका की सांसें अटका दी थीं और वन मैन शो से खूब सुर्खियां बटोरी. 

कौन है ये बल्लेबाज?

ये बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया की रीढ़ तिलक वर्मा हैं. उन्होंने तीसरे टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘ओपनर्स को छोड़कर सभी फ्लेक्सिबल हैं. हर कोई फ्लेक्सिबल है और कहीं भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है. मैं 3, 4, 5, 6, या कहीं भी बैटिंग करने के लिए तैयार हूं. टीम जहां भी मुझे बल्लेबाजी करने के लिए कहेगी, मैं उसके लिए तैयार हूं.’

Add Zee News as a Preferred Source


मानसिक रूप से होना है मजबूत- तिलक वर्मा

उन्होंने आगे कहा, ‘हर कोई जानता है कि वे हर बैटिंग ऑर्डर में फ्लेक्सिबल है। अगर आप मानसिक रूप से मजबूत हैं, तो आप किसी भी नंबर पर अच्छा कर सकते हैं. मैं टीम के लिए कहीं भी बैटिंग करने के लिए तैयार हूं. मैं हमेशा टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा. दूसरे खिलाड़ी भी ऐसा ही कर रहे हैं. हम वही फैसले ले रहे हैं जो हमें लगता है कि टीम के लिए फायदेमंद होंगे.’

ये भी पढे़ं.. विराट को लगे 6 साल.. अभिषेक चंद मैचों में कर देंगे कमाल! खतरे में कोहली का 8 साल पुराना रिकॉर्ड

क्यों नंबर-3 पर आए अक्षर पटेल?

अक्षर पटेल को तीन नंबर पर भेजने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर तिलक ने कहा, ‘यह स्थिति पर निर्भर करता है. जैसा कि आप देख सकते हैं, अक्षर पटेल ने वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही किया है, उन्होंने उस पोजीशन पर अच्छा प्रदर्शन भी किया है. यह कभी-कभी एक-दो मैचों में होता रहता है. यह स्थिति पर निर्भर करता है. अगर टीम को लगता है कि यह उस स्थिति में सबसे अच्छा है, तो टीम के हितों को ध्यान में रखते हुए कोई भी आगे जाता है.



Source link