हनुमान अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – Sehore News

हनुमान अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – Sehore News



अकोदिया| शुक्रवार को हनुमान अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री श्रृंगारपुर बालाजी को चोला चढ़ाया गया। सुंदरकांड का पाठ हुआ। अजय राठी परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन क

.

मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। भक्तों ने हनुमान चौपाइयों का पाठ किया। इसके बाद विशाल भंडारा हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाडा, राठी मोटर्स के संचालक नटवरलाल राठी, जगदीश सितारा, अरविंद परमार, नरेंद्र मेहता, नरेंद्र यादव, सचिन शर्मा, माधव सोमानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



Source link