आचार्य शिवकांत, (भोपाल)
रिकॉर्ड की शुरुआत
आईएचएम भोपाल परिसर में भारत का सबसे लंबा सैंडविच बनाने की ऐतिहासिक तैयारी. 269.9 फीट लंबा यह सैंडविच 100% ज़ीरो-वेस्ट मॉडल पर तैयार किया गया.
टीमवर्क पेश की मिसाल
छात्र, शेफ्स और फैकल्टी सदस्यों की संयुक्त टीम ने विशेष रूप से तैयार की गई ब्रेड का निर्माण किया. हर चरण में सख्त एसओपी और मानकीकृत रेसिपी का पालन किया गया.
जीरो-वेस्ट मॉडल बना
सटीक सामग्री पूर्वानुमान और बैच-वाइज उत्पादन के जरिए यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी स्तर पर फूड वेस्ट न हो.
लाइव असेंबली का रोमांच
70-80 छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने केवल 7 मिनट 26 सेकंड में पूरे सैंडविच की लाइव असेंबली कर अद्भुत समन्वय और गति का प्रदर्शन किया.
रिकॉर्ड बनता हुआ
269.9 फीट लंबा और 8 इंच चौड़ा सैंडविच- जिसने 223 फीट के पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया
गर्व के पल किए साझा
आईएचएम भोपाल के प्राचार्य डॉ. रोहित सरीन ने कहा कि यह प्रयास केवल रिकॉर्ड तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों को सस्टेनेबिलिटी और उद्योग मानकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने का माध्यम है.
इतिहास के साक्षी
पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत आईएचएम भोपाल ने भारतीय पाक इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर संस्थान और छात्रों का नाम रोशन किया.
छात्रों ने सफलता का जश्न मनाया
रिकॉर्ड पूरा होने के बाद छात्रों और फैकल्टी ने तालियों और मुस्कान के साथ इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया.