मध्यप्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर राजगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में जिले के विकास कार्यों की तस्वीर सामने रखी गई। प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार के दो वर्षों में राजगढ
.
मंत्री ने कहा बीते दो साल में सड़क और भवन निर्माण पर बड़ा फोकस रहा। लोक निर्माण विभाग ने 149 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 29 सड़कों का निर्माण कराया। अस्पताल, एसडीएम कार्यालय और कॉलेज जैसे 14 भवन पूरे हुए।
ग्रामीण इलाकों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कें और पुल बनाए गए। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की कड़ी में 500 बिस्तरों वाला नया जिला अस्पताल निर्माणाधीन है, वहीं महिलाओं और बच्चों के लिए एमसीएच ब्लॉक लगभग तैयार है।
कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार अहम उपलब्धि के रूप में सामने आया। स्प्रिंकलर, पाइपलाइन और पंप किसानों को दिए गए। हजारों किसानों से चना, मसूर और सरसों का उपार्जन हुआ। मोहनपुरा परियोजना से पिछले वर्ष 1.24 लाख हेक्टेयर और इस रबी सीजन में करीब 1.47 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। कुंडालिया परियोजना से भी बड़े क्षेत्र को पानी मिल रहा है।
मंत्री बोले- 1 लाख से ज्यादा पीएम आवास घर पूरे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख से ज्यादा घर पूरे हुए हैं। जल जीवन मिशन से सैकड़ों गांवों में नल से जल पहुंचा और कई गांवों में चौबीसों घंटे पानी की व्यवस्था शुरू हुई। श्रमिकों और युवाओं के लिए संबल योजना, स्वरोजगार और उद्योग से जुड़ी योजनाओं के जरिए पंजीयन, प्रशिक्षण और ऋण उपलब्ध कराए गए।
शिक्षा में स्मार्ट क्लास और विज्ञान प्रयोगशालाओं की शुरुआत हुई है। ई-ऑफिस प्रणाली से सरकारी कामकाज में तेजी आई है। प्रेसवार्ता में मंत्री, विधायक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।