मॉडर्न क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट का शोर चरम पर देखने को मिलता है. छोटे फॉर्मेट के रोमांच को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. जिसके चलते अब T10 लीग भी देखने को मिल रही हैं. ऐसे में टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के बारे में सोचने से भी डर लगता है. सालों के कोचिंग के अनुभव के साथ टॉम मूडी ने टेस्ट क्रिकेट पर बड़ा राज खोल दिया है. उन्होंने इस फॉर्मेट के फ्यूचर पर खुलकर बात की. साथ ही बताया कि टेस्ट क्रिकेट 5 नहीं बल्कि 4 दिन का भी हो सकता है. हालांकि, ये मुद्दा एक बार औरर चर्चा में आया था.
क्या बोले टॉम मूडी?
टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर मूडी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, ‘मैं नहीं चाहूंगा कि टेस्ट क्रिकेट धीरे-धीरे समय के साथ खत्म हो जाए. मुझे लगता है कि यह अभी भी खेल का सबसे शुद्ध रूप है. यह किसी भी क्रिकेटर, चाहे वह बैट्समैन हो या बॉलर, की सबसे शुद्ध परीक्षा है और मुझे लगता है कि इसे सुरक्षित रखने की जरूरत है. ICC इस दौर में इसे कैसे सेफ रखता है ये काफी चैलेंजिंग है.’
फ्रेंचाइजी क्रिकेट के चक्कर में हो रहे रिटायर
उन्होंने आगे कहा, ‘शुक्र है, मैं वहां फैसला लेने वाला नहीं हूं लेकिन मुझे लगता है कि हमें यह समझने की जरूरत है कि हम खेल के विकास का सम्मान कैसे कर सकते हैं जो कि छोटे फॉर्मेट में है. साथ ही टेस्ट क्रिकेट को भी बैकग्राउंड में बहुत ज़्यादा सुरक्षित रखें. मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग टेस्ट प्लेयर के तौर पर रिस्पेक्ट के बजाय पैसे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं और इसकी चाहत में रिटायर हो जाएंगे कि उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से कितना पैसा कमाया है.’
क्या चार दिन का होगा टेस्ट?
टेस्ट के भविष्य के बारे में उन्होंने बताया और कहा, ‘मुझे लगता है कि इस बात पर ज़ोर दिया जा सकता है कि टेस्ट क्रिकेट चार दिनों का हो सकता है, लेकिन मैं इस बात पर भी ज़ोर दूंगा कि एक दिन में उतने ही ओवर फेंके जाएं. मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट की गति के बारे में यह सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है. इसलिए अगर आप चार दिन का टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं, तो आपको उन चार दिनों में हर दिन ओवर रेट बनाए रखने के लिए एक समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध होना होगा.’