Last Updated:
मध्य प्रदेश में कई ऐसे रेलवे स्टेशन है, जिन्हें देश के सबसे पुराना रेलवे स्टेशनों में से एक माना जाता है. यहां से देश के हर कोने में ट्रेन जाती है. इसमें भोपाल और इंदौर सहित पांच रेलवे स्टेशन शामिल है. लोकल 18 के माध्यम से जानिए और कौन-कौन से स्टेशनों का नाम इस लिस्ट में है.
मध्य प्रदेश के सबसे का पुराने रेलवे स्टेशन में से एक भोपाल रेलवे स्टेशन को सन 1884 में खोला गया था. यहां पर भवन का निर्माण सन 1910 में हुआ था. भोपाल की राजधानी के रूप में यह स्टेशन राज्य की प्रशासनिक और रेल नेटवर्क की रीढ़ माना जाता है.

चंबल क्षेत्र का ग्वालियर रेलवे स्टेशन भी प्रदेश के पुराने रेलवे स्टेशन में से एक है, जिसका निर्माण सन 1881 में हुआ था. यह स्टेशन दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-चेन्नई जैसी मुख्य लाइनों पर है. ग्वालियर और बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए यह प्रमुख रेल हब है, जो यात्रियों और माल दोनों के आदान-प्रदान में अहम है.

इंदौर जंक्शन प्रदेश के पुराने जंक्शनों में शामिल हैं, जिसके लिए सन 1870 के दशक में तत्कालीन महाराजा होलकर ने रेल लाइन का प्रस्ताव दिया था. इसके बाद यहां स्टेशन का निर्माण किया गया था. इंदौर की औद्योगिक गतिविधियों और व्यापारिक जरूरी यात्राओं के लिहाज से यह स्टेशन अहम है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कटनी जंक्शन 5 दिशाओं में रेल लाइनों से जुड़ा हुआ है. भारत के रेलवे नेटवर्क में कटनी जंक्शन इसलिए भी प्रमुख है, क्योंकि यह पूर्व–पश्चिम और उत्तरी–दक्षिणी रूट्स को जोड़ता है, जिससे यात्रियों और माल दोनों को सुगमता मिलती है.

इटारसी भी प्रदेश का एक अहम रेलवे स्टेशन है, जो कि मध्य भारत में पूर्व-पश्चिम एवं उत्तरी-दक्षिणी रेल कनेक्टिविटी का केंद्र माना जाता है. यही कारण है कि इटारसी रेलवे नेटवर्क का एक प्रमुख स्तंभ है.