Woman Cricketer Razia Ahmed dies due to landslide in Meghalaya | भूस्‍खलन के कारण मलबे में दबने से क्रिकेटर की मौत

Woman Cricketer Razia Ahmed dies due to landslide in Meghalaya | भूस्‍खलन के कारण मलबे में दबने से क्रिकेटर की मौत


शिलांग: मेघालय के पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में भारी बारिश से हुए भूस्खलन में कई घर मलबे में दब गए, जिसमें महिला क्रिकेटर रजिया अहमद की मौत हो गई है. जबकि पांच अन्य लोग लापता हैं.

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि घटना सुबह करीब छह बजे जिले के मावनेई इलाके में हुई. मेघालय के लिए राष्ट्रीय स्तर के कई क्रिकेट टूर्नामेंट खेल चुकीं 30 साल की रजिया का शव मलबे से निकाल लिया गया है.

मावनेई इलाके के सरपंच ने बताया कि, ‘रजिया अहमद का शव मलबे से निकाल लिया गया है. पांच अन्य लोग अब भी लापता हैं’. पुलिस और होमगार्ड की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है.

मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव गिडिओन खारकोंगोर ने कहा कि रजिया 2011-12 से राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही थीं. उन्होंने कहा कि रजिया ने पिछले साल बीसीसीआई द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में मेघालय की ओर से भाग लिया था.

रजिया की टीम की साथियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. महिला क्रिकेटर काकोली चक्रवर्ती ने कहा, ‘रजिया की याद आएगी. हम उनकी आत्मा की शांति की लिए प्रार्थना करेंगे’.

(इनपुट-भाषा)





Source link