नीमच में बाइक सवार युवक की मौत: पिकअप ने मारी टक्कर, हम्माली का काम कर घर जा रहा था – Neemuch News

नीमच में बाइक सवार युवक की मौत:  पिकअप ने मारी टक्कर, हम्माली का काम कर घर जा रहा था – Neemuch News


सुरेंद्र सिंह की उम्र तीस साल थी, वह अमावली के रहने वाले थे।

नीमच शहर के बघाना थाना क्षेत्र में राज पैलेस-लेवडा मार्ग पर सोमवार देर शाम पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।

.

मृतक की पहचान अमावली महल निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र सिंह राजपूत पुत्र लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है। सुरेंद्र सिंह नीमच से अपने गांव लौट रहे थे। राज पैलेस-लेवडा मार्ग पर कालका माता मंदिर के पास पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र सिंह को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएम रूम में रखवाया गया है। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हम्माली का काम करके घर जा रहा था

परिजन ने बताया कि सुरेंद्र सिंह रोजाना की तरह हम्माली का काम कर अपने घर लौट रहे थे। पिकअप मजदूर की ओर से नीमच की ओर सेटिंग का सामान लेकर आ रही थी। मृतक सुरेंद्र सिंह के तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र 8 वर्ष, 5 वर्ष और ढाई वर्ष है।

पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने पिकअप वाहन को देर रात जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link