MPPSC Exam Calendar 2026:10 बड़ी सरकारी नौकरियों के लिए कब-कब होंगी परीक्षाएं? चेक करें एग्जाम की डेट्स

MPPSC Exam Calendar 2026:10 बड़ी सरकारी नौकरियों के लिए कब-कब होंगी परीक्षाएं? चेक करें एग्जाम की डेट्स


Last Updated:

MPPSC Exam Calendar 2026: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने 10 बड़ी भर्तियों का एग्‍जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. इनमें से कई परीक्षाएं तो अगले साल यानी 2026 के जनवरी महीने के पहले सप्‍ताह से ही शुरू हो जाएंगी. हालाकि अभी आयोग ने MPPSC राज्य सेवा परीक्षा का नोटिफ‍िकेशन नहीं जारी किया है वह भी जल्द ही जारी होने की उम्‍मीद है.

ख़बरें फटाफट

MPPSC, MPPSC news notification, MPPSC Exam Calendar 2026: एमपीपीएससी परीक्षा की तारीखें घोषित.

MPPSC Exam Calendar 2026: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन यानी MPPSC ने 2026 में होने वाली कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है. इसमें राज्य सेवा परीक्षा यानी PCS, राज्य वन सेवा परीक्षा, राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा, सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा और अन्य परीक्षाओं की डेट्स शामिल हैं. कुल 10 भर्तियों की परीक्षा तारीखें घोषित की गई हैं. अगर आप इनमें से किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हो तो ये कैलेंडर आपके लिए बहुत जरूरी है. अब आप इन डेट्स को देखकर अपनी पढ़ाई का सही प्लान बना सकते हैं.

2026 का पूरा एग्जाम कैलेंडर

MPPSC ने इन परीक्षाओं की तारीखें फिक्स कर दी हैं. राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश आने के बाद ही आयोजित किया जाएगा. सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर साइंस) परीक्षा 2025 को 4 जनवरी 2026 को कराया जाएगा. उप संचालक, प्राचार्य वर्ग-2 और सहायक संचालक (तकनीकी) 2025 की परीक्षा 22 फरवरी 2026 को होगी. राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2025 को 22 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा. राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को 26 अप्रैल 2026 को कराया जाएगा. सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 का पहला चरण 12 जुलाई 2026 को, दूसरा चरण 2 अगस्त 2026 को और तीसरा चरण 30 अगस्त 2026 को होगा. राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 को 7 सितंबर 2026 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा. राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026 को 27 सितंबर 2026 को कराया जाएगा.

MP PCS 2026 का नोटिफिकेशन कब आएगा

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 यानी PCS का नोटिफिकेशन इस महीने के अंत तक जारी होने की उम्मीद है. जैसे ही अधिसूचना आएगी.आवेदन शुरू हो जाएंगे. प्रीलिम्स एग्जाम 26 अप्रैल 2026 को और मेंस एग्जाम 7 से 12 सितंबर 2026 तक होगी. लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहे.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

homecareer

10 बड़ी सरकारी नौकरियों के लिए कब-कब होंगी परीक्षाएं? चेक करें एग्जाम की डेट्स



Source link