पप्पू यादव के बेटे भी IPL ऑक्शन में बिके, कितने पैसे में किस टीम से खेलेंगे?

पप्पू यादव के बेटे भी IPL ऑक्शन में बिके, कितने पैसे में किस टीम से खेलेंगे?


Last Updated:

Pappu Yadav son Sarthak Ranjan IPL mini auction: दिल्ली प्रीमियर लीग में अपनी आतिशी पारियों से सिलेक्टर्स का दिल जीतने वाले सार्थक रंजन को कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी ने उनके बेस प्राइस यानी दो करोड़ रुपये में खरीद लिया. सार्थक रंजन देश के जाने-माने राजनेता और बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे हैं.

पप्पू यादव के बेटे सार्थक को आईपीएल मिनी ऑक्शन में केकेआर ने खरीदा

अबु धाबी में हुए आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन पर भी बोली लगी. विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर सार्थक रंजन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने उनके बेस प्राइस यानी 30 लाख रुपये में खरीदा. केकेआर के अलावा किसा और फ्रेंचाइजी ने सार्थक को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. सार्थक रंजन दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में उन्होंने 58 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी.

आईपीएल 2026 में दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से सार्थक रंजन का नाम बढ़ाया गया था. 29 साल के सार्थक लंबे-लंबे छक्के लगाने के साथ-साथ दाएं हाथ से ऑफ स्पिन भी कर लेते हैं. हाल ही में सार्थक ने दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नौ मैच में 146.73 के स्ट्राइक रेट से 449 रन बटोरे. इसमें 21 छक्के और 44 चौके शामिल थे. वह एक शतक और चार अर्धशतक के साथ-साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर रहे.

सार्थक ने साल 2016 में टी-20 में डेब्यू किया. साल 2017 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान लिस्ट-ए डेब्यू किया. दिसंबर 2024 में सार्थक ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार वापसी की. 2017 विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान उन्होंने गौतम गंभीर के साथ ओपनिंग की थी. ऋषभ पंत इस मैच में कप्तानी कर रहे थे. सार्थक रंजन फिटनेस फ्रीक हैं. उनकी बॉडी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह नियमित जिम जाते हैं.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

पप्पू यादव के बेटे भी IPL ऑक्शन में बिके, कितने पैसे में किस टीम से खेलेंगे?



Source link