राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में बीटेक सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान खुलेआम नकल सामने आई है। छात्र पर्चियों के साथ परीक्षा हॉल तक पहुंचे। टॉयलेट्स में नकल की पर्चियों का ढेर मिला। भास्कर की पड़ताल में चारों तरफ पर्चियां बिखरी दिखीं
.
इसी दौरान एक छात्र ने 15 दिसंबर को वीडियो वायरल कर उत्तर पुस्तिका गलत तरीके से लिए जाने और भवन की जर्जर हालत का आरोप लगाया था। वीडियो बनाने वाले छात्र पर भी नकल का मामला दर्ज कर नोटिस जारी किया गया है। प्रो. सुधीर सिंह भदौरिया ने कहा कि जिस भवन में परीक्षा हो रही थी उसकी जांच कराई जाएगी। अब यहां परीक्षा नहीं कराई जाएंगी।