CM Mohan Yadav Song Video: विधानसभा के विशेष सत्र की समाप्ति के बाद देर रात विधानसभा परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं भजन गाकर सभी को भावविभोर कर दिया. आधी रात तक चले इस आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहे. विशेष सत्र के समापन के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी भाग लिया. मुख्यमंत्री द्वारा भजन गायन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.