नाबालिग के घर में घुसकर धमकाने वाला पुलिस हिरासत में: छतरपुर में छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था – Chhatarpur (MP) News

नाबालिग के घर में घुसकर धमकाने वाला पुलिस हिरासत में:  छतरपुर में छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाला पुलिस हिरासत में है। मऊरानीपुर निवासी युवक पर नाबालिग को धमकाने के आरोप थे। पीड़िता के अनुसार आरोपी लगातार उसे और उसकी मां को गंभीर परिणाम भुगतने की

.

गुरुवार को घबराई नाबालिग ने अपनी आपबीती एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को बताई। इसके बाद सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ विधिवत एफआईआर दर्ज कराई गई। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी सद्दाम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित संज्ञान लिया है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर धमकाने, छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल, आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस विभाग ने पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धमकी, उत्पीड़न या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कदम उठाए जा सकें।



Source link