इलेक्ट्रिक इंजन के साथ आएगी ROLLS-ROYCE, जानिए क्या है कंपनी की तैयारी | auto – News in Hindi

इलेक्ट्रिक इंजन के साथ आएगी ROLLS-ROYCE, जानिए क्या है कंपनी की तैयारी | auto – News in Hindi


रोल्स-रॉयस मोटर कार

हाइब्रिड वाहन बनाने की योजना नहीं होने के बाद भी रोल्स रॉयस पूरी तरह से इलेक्ट्रिक या पारम्परिक इंटरनल दहन इंजन के साथ जाएगी तब भी सभी के लिए अनजान होगा.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    September 26, 2020, 5:32 PM IST

लग्जरी कार निर्माता कंपनी रोल्स—रॉयस मोटर कार की दुनिया में सालों से भव्यता का पर्याय है. यह तकनीक, लग्जरी सुविधाओं और यूनिक डिजाइन को परिभाषित करती है और पास से गुजरने पर हर किसी को रोक सा देती है. कोई भी इसे देखने के बाद ड्राइव करने के लिए पहली पसंद बनाता है. इलेक्ट्रिक कारों के भविष्य को हर साल टाल दिया जा रहा है और वाहन निर्माता लाइन अप में नए इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को जोड़ रहे हैं. पिछले साल इलेक्ट्रिक कार बाजार में लाभ होने के बाद ऑटोमोटिव इण्डस्ट्री ने आगामी सालों के लिए बड़ी योजनाओं पर काम किया है.

रोल्स रॉयस लम्बे इतिहास और रोमांचक सफर के बाद भी इलेक्ट्रिक वाहन पार्टी से जुड़ने में देरी की है. लोगों के लिए रोल्स रॉयस इलेक्ट्रिक वाहन आने में एक दशक लग सकता है. रोल्स रॉयस ने कहा था कि सही समय पर हम इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेंगे और वह सही समय अब है.

यह भी पढ़ें: 6000 रुपये में घर ले जाएं Benelli की Imperiale 400 BS 6, बुलेट और जावा को देती है टक्कर

हाइब्रिड वाहन बनाने की योजना नहीं होने के बाद भी रोल्स रॉयस पूरी तरह से इलेक्ट्रिक या पारम्परिक इंटरनल दहन इंजन के साथ जाएगी तब भी सभी के लिए अनजान होगा. फाइनेंशियल टाइम्स से रोल्स रॉयस के सीईओ टॉर्टस्टन म्युलर ने कहा कि इलेक्ट्रिफिकेशन रोल्स रॉयस पर शानदार तरीके से फिट बैठता है क्योंकि यह साइलेंट है. यह ताकतवर भी है इसलिए इस मामले में यह अच्छी तरफ फिट बैठता है.कस्टमर्स से मिला है बेहतर रिस्पॉन्स
इण्डस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2040 तक गैसोलीन से चलने वाले इंजनों को बिजली के इंजनों के लिए छोड़ने का विचार है. लग्जरी कार निर्माता निकट भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने ग्राहकों के लिए कुछ सार्थक प्रोडक्ट पेश कर सकती है. रोल्स रॉयस अनिच्छा से इलेक्ट्रिक तकनीक में शिफ्ट कर रहा है. एक्सपेरिमेंट इलेक्ट्रिक फैंटम ‘द 102EX’ के लिए कस्टमरों के गर्मजोशी से मिले रेस्पोंस को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: वाहनों में HSRP और कलर कोडेड फ्यूल स्टीकर लगाने की बढ़ सकती है समय डेडलाइन, CAIT ने की मांग

दुनिया के अन्य शहरों में प्रतिबंधों और ईंधन दक्षता के मानदंडों के कारण निर्माता कम्पनियां स्विच कर रही हैं. इस लक्जरी कार निर्माता कम्पनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के साथ डेब्यू अगले दशक में ही कर सकती है. दशकों से मौजूद उनके आंतरिक दहन इंजनों को फिलहाल चरणबद्ध किया जा रहा है.





Source link