मंदसौर में मास्टर प्लान 2041 से संबंधित आपत्तियों पर सुनवाई का आज पहला दिन कलेक्टर कार्यालय सभागार में सफलतापूर्वक हुआ। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त सभी आपत्तियों पर गंभीरता और पारदर्शिता के साथ विचार किया गया।
.
सोमवार दोपहर हुई सुनवाई में सांसद सुधीर गुप्ता, कलेक्टर अदिति गर्ग, टाउन एंड कंट्री प्लान के संयुक्त संचालक और उप संचालक सहित मास्टर प्लान समिति के सदस्य उपस्थित रहे। प्रत्येक आपत्तिकर्ता को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया गया। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवेदकों की सुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
पहले दिन गुराडिया देदा, नालछा, मुल्तानपुर, किटीयानी, भूनियाखेड़ी, बोलखेड़ा, अरण्ना भट्टी, खिलजीपुरा, चांगली, जग्गा खेड़ी, टिगरिया, दाऊद खेड़ी, दौलतपुरा, बहादरी, बावड़ीकला, बोहरा खेड़ी, लाल घाटी, हैदरवास, छाजू खेड़ा, जग्गाखेड़ी और टोडी सहित अन्य ग्रामों से प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई की गई।
मास्टर प्लान को अधिक व्यावहारिक, जनहितैषी और विकासोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सभी आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जा रहा है। मास्टर प्लान 2041 पर आपत्तियों की सुनवाई 23 और 24 दिसंबर को भी जारी रहेगी।


