स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित अस्मिता-महिला बॉस्केटबॉल सिटी लीग 2025-26 की विजेता उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर की टीम और सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल उपविजेता रही।
.
समापन समारोह के अतिथि शैलेंद्र व्यास, आरएल वर्मा, डॉ. आशीष मेहता, राजेश शर्मा, भारती शर्मा, सुनीता यादव, ममता गौड़ और जावेद अख्तर हुसैन थे। विजेताओं को ट्रॉफी, पदक और नकद पुरस्कार दिए। वृतिका कुरैल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।