MP News Live 25 December: योग से लेकर ₹2 लाख करोड़ के निवेश तक, ग्वालियर में अमित शाह का बड़ा दौरा!

MP News Live 25 December: योग से लेकर ₹2 लाख करोड़ के निवेश तक, ग्वालियर में अमित शाह का बड़ा दौरा!


Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP NEWS LIVE: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज का दिन सियासी और आर्थिक दोनों लिहाज से बेहद खास है. देश के गृहमंत्री अमित शाह आज पूरे दिन ग्वालियर में रहेंगे और यहां कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. उनके दौरे को लेकर प्रशासन से लेकर राजनीतिक और कारोबारी हलकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. अपने तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह ने सुबह की शुरुआत होटल उषा किरण पैलेस में योग और व्यायाम से की. इसके बाद वे सीधे शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में कड़े इंतजाम किए गए हैं. सुबह 10:30 बजे अमित शाह अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े गोरखी स्थित स्कूल पहुंचेंगे. यहां वे डिजिटल अटल म्यूज़ियम का अवलोकन करेंगे. इस दौरान वे अटल जी के जीवन, विचारों और राजनीतिक यात्रा से जुड़ी डिजिटल स्मृतियों को देखेंगे. यह म्यूज़ियम आधुनिक तकनीक के जरिए अटल जी की विरासत को संजोए हुए हैसुबह 11:30 बजे अमित शाह व्यापार मेला मैदान पहुंचेंगे, जहां वे अभ्युदय MP ग्रोथ समिट का शुभारंभ करेंगे. इस मंच से वे करीब ₹2 लाख करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

December 25, 202507:02 IST

बाबा महाकाल का आज का श्रंगार

homemadhya-pradesh

LIVE:योग से लेकर ₹2 लाख करोड़ के निवेश तक, ग्वालियर में अमित शाह का बड़ा दौरा!



Source link