पहले खर्च होते थे 187 रुपए अब इतना आएगा अंतर, भारतीय रेलवे ने आम आदमी की जेब पर फिर किया वार

पहले खर्च होते थे 187 रुपए अब इतना आएगा अंतर, भारतीय रेलवे ने आम आदमी की जेब पर फिर किया वार


Last Updated:

Indian Railways Ticket Fare Increase: भारतीय रेलवे में 26 दिसंबर से सफर करना महंगा होने जा रहा है. रेलवे ने एक बार फिर ट्रेन किराया बढ़ाने का ऐलान कर दिया है, जो 26 दिसंबर से 215 किलोमीटर से ज्यादा सफर करने पर लागू होगा. भोपाल से रीवा, इंदौर जैसे बिजी रूट पर कितना होगा टिकट फेयर में इजाफा और रेलवे किराया बढ़ोतरी पर क्या बोले लोग, देखिए रिपोर्ट.

अनुराग पाण्डेय/भोपाल: भारतीय रेलवे ने एक बार फिर यात्री किराया बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. रेल मंत्रालय के इस ऐलान के बाद पिछले 5 साल के अंदर ये तीसरा मौका है जब रेलवे में यात्रा करना महंगा हुआ है. जिसके बाद अब स्लीपर से लेकर ऐसी कोच में ट्रेन का सफर महंगा होने वाला है.

देशभर में 26 दिसंबर 2025 से ट्रेन में लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को किराया महंगा पड़ेगा. जिसके बाद भोपाल से रीवा और इंदौर जैसे व्यस्त रूट पर किराया 5 से 20 रुपये तक बढ़ जाएगा. इस रिपोर्ट में जानें कितना बढ़ेगा किराया और रेलवे की किराया बढ़ोतरी पर क्या बोले लोग.

महंगा होगा ट्रेन से यात्रा का किराया
भारतीय रेलवे में रेल मंत्रालय के किराया बढ़ोतरी के ऐलान के मुताबिक अगर कोई यात्री ट्रेन से जनरल श्रेणी में 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करता है तो उसको हर किलोमीटर पर 1 पैसे ज्यादा चुकाने होंगे. वहीं मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर क्लास और एसी क्लास के रेल किराये में 2 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा होगा. इससे इंडियन रेलवे को अनुमानित ₹600 करोड़ का फायदा होने की उम्मीद देखी जा रही है.

भोपाल से इन शहरों के लिए महंगा होगा रेल सफर
भारतीय रेलवे की किराया बढ़ोतरी ऐलान के बाद ट्रेन ट्रैवल में ये बढ़ी हुई दरें 26 दिसंबर 2025 से लागू हो जाएंगी. जिसके बाद भोपाल से इंदौर और जबलपुर जैसे व्यस्त रूट पर किराये में 5 से 6 रुपये की बढ़त दर्ज होगी. इसके साथ ही रीवा जो राजधानी भोपाल से 500 किलोमीटर से ज्यादा दूर है. भोपाल-रीवा रूट पर अब यात्रियों को 10 से 15 रुपये अब ज्यादा चुकाने पड़ेंगे.

रेलवे से गुहार, छात्रों के लिए सोचे सरकार
राजधानी भोपाल में भारतीय रेलवे के 5 साल में तीसरी बार किराया बढ़ाने के ऐलान को लेकर बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सौरभ देशमुख कहते हैं कि, मैं एमपी के छतरपुर का रहने वाला हूं और भोपाल से एमएससी की पढ़ाई कर रहा हूं. वो रेलवे की बढ़े हुए किराये को लेकर कहते हैं- ट्रेन का किराया बढ़ने से हम छात्रों को अब परेशानी होगी.  पहले मुझे छतरपुर से भोपाल का किराया आईआरसीटीसी एप से बुक करने पर 181 रुपये लगता था, जो अब बढ़ जाएगा. सौरभ आगे कहते हैं कि, रेलवे को ट्रेन में भीड़ कम करने पर भी ध्यान देना चाहिए.

बढ़े किराये से ढीली होगी आम आदमी की जेब
ग्वालियर के आशीष सिंह भोपाल के बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट हैं. वो भारतीय रेलवे के किराये बढ़ाने को लेकर कहते हैं कि, ठीक है रेलवे को मेंटेन करने के लिए किराये में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन जो आम आदमी और स्टूडेंट हैं उनके लिए मुश्किल बढ़ेगी. वो बताते हैं कि, पहले 150 रुपये लगते थे ग्वालियर से भोपाल के लिए लेकिन अब 155 से 160 रुपये हो गया है. हर आदमी इतनी महंगाई नही सह सकता है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

रेलवे ने फिर बढ़ाया किराया, भोपाल से रीवा, ग्वालियर जानें में इतना आएगा अंतर



Source link