भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों रनों और शतकों की आग उगल रहे हैं. विराट कोहली ने इसी महीने की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 151 की औसत से 302 रन बनाए थे. विराट कोहली ने इस दौरान दो शतक और एक अर्धशतक लगाए थे. विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 135 रन, 102 रन और नाबाद 65 रन की पारियां खेली थी. वहीं, विराट कोहली ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में 15 साल बाद अपना कोई मैच खेला और अपनी खतरनाक फॉर्म को जारी रखते हुए शतक जड़ दिया.
लगातार उगलनी होगी बल्ले से आग
आंध्र के खिलाफ बुधवार को बेंगलुरु में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में विराट कोहली ने शतक जड़ते हुए 101 गेंद पर 131 रन बनाए थे. विराट कोहली अब वर्ल्ड कप 2027 में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अटकलें हैं कि शायद विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 और उसके बाद भी चंद ODI मैच खेलकर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का अंत कर सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं कि अपने संन्यास तक विराट कोहली कौन से 3 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं, हालांकि इसके लिए उन्हें लगातार अपने बल्ले से रनों और शतकों की आग उगलनी होगी.
1. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने संन्यास तक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन का आंकड़ा पार कर सकते हैं. विराट कोहली ने अभी तक भारत के लिए 308 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 58.46 की औसत से 14557 रन बनाए हैं. विराट कोहली अगर वर्ल्ड कप 2027 और उसके बाद भी चंद ODI मैच खेलकर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का अंत करते हैं तो कम से कम उन्हें 50 ODI मैच खेलने का मौका मिलेगा. ऐसे में विराट कोहली आसानी से ODI क्रिकेट में 16000 रन पूरे कर सकते हैं.
2. इंटरनेशनल क्रिकेट में 101 शतक
विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए 101 शतक जड़ सकते हैं. विराट कोहली के नाम अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 84 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. वहीं, सचिन तेंदुलकर ने दुनिया में सबसे ज्यादा 100 इंटरनेशनल शतक जमाए हैं. सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से विराट कोहली 17 शतक दूर हैं. विराट कोहली अगर वर्ल्ड कप 2027 और उसके बाद भी चंद ODI मैच खेलकर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का अंत करते हैं तो कम से कम वह 50 ODI मैचों में 17 शतक और जड़ सकते हैं. विराट कोहली इस सूरत में 101 इंटरनेशनल शतक जड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
3. 30000 इंटरनेशनल रन
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के अलावा अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज 30000 या उससे ज्यादा रन बनाने में सफल नहीं हो पाया है. सचिन तेंदुलकर ने 664 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा 34357 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर काबिज श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 28016 इंटरनेशनल रन बनाए हैं. विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. विराट कोहली ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 27975 रन बनाए हैं. विराट कोहली अगर वर्ल्ड कप 2027 और उसके बाद भी चंद ODI मैच खेलकर अपने करियर का अंत करते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 30000 रन का आंकड़ा पार कर चुके होंगे.