शहडोल के तिरुपति बालाजी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी: चोर ने जूते उतारे, परिक्रमा कर मुकुट चुराए; घटना CCTV में कैद – Shahdol News

शहडोल के तिरुपति बालाजी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी:  चोर ने जूते उतारे, परिक्रमा कर मुकुट चुराए; घटना CCTV में कैद – Shahdol News


शहडोल जिले के वार्ड क्रमांक-34 स्थित रेलवे कॉलोनी के श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में एक अनोखी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर ने मंदिर में प्रवेश से पहले जूते उतारे, चरण वंदन किया और भगवान की परिक्रमा करने के बाद चांदी के मुकुट चुरा लिए। यह घटना श

.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई इस वारदात में चोर पहले एक भक्त की तरह मंदिर में दाखिल हुआ। उसने श्री बालाजी, लक्ष्मी देवी और भू देवी की प्रतिमाओं पर लगे चांदी के मुकुट उतारे। इसके बाद, उसने नीचे स्थित राम दरबार में भगवान राम और लक्ष्मण की प्रतिमाओं पर चढ़े चांदी के मुकुट भी अपने साथ रख लिए।

देखिए तस्वीरें…

सीसीटीवी फुटेज में मंदिर में घुसता दिखा चोर।

मंदिर में प्रवेश से पहले बैग उतारता दिखा चोर।

मंदिर में प्रवेश से पहले बैग उतारता दिखा चोर।

भगवान की परिक्रमा कर चुराया मुकुट।

भगवान की परिक्रमा कर चुराया मुकुट।

तिरुपति बालाजी मंदिर में एक अनोखी चोरी की घटना सामने आई।

तिरुपति बालाजी मंदिर में एक अनोखी चोरी की घटना सामने आई।

चोर ने हनुमान जी की मुकुट चोरी नहीं की

हैरानी की बात यह रही कि चोर ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा से मुकुट चोरी नहीं किया। बताया जा रहा है कि भय या श्रद्धा के कारण उसने हनुमान जी के मुकुट को हाथ तक नहीं लगाया, जिससे यह घटना और भी रहस्यमयी बन गई है।

चोर लगभग 2 किलोग्राम चांदी के मुकुट लेकर फरार हो गया, जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।

चोरी की घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इस घटना को लेकर गहरा रोष है।

सीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि एक अज्ञात चोर ने श्री तिरुपति बालाजी मंदिर की प्रतिमाओं के चांदी के मुकुट चोरी किए हैं। यह घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link