मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड… 97 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा, होमग्राउंड पर फजीहत

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड… 97 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा, होमग्राउंड पर फजीहत


Ashes Series Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दो दिन में ही खत्म हुए टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया. यह जनवरी 2011 के बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर उसकी पहली जीत है. कंगारू टीम पहली पारी में 152 और दूसरी पारी में 132 रन ही बना सकी. इस तरह उसने दोनों पारियों को मिलकर 284 रन बनाए. बॉक्सिंग डे टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के लिए शर्मिंदगी भरा साबित हुआ क्योंकि उसने साल 2000 के बाद टेस्ट में अपना तीसरा सबसे कम मैच एग्रीगेट बनाया. 

97 सालों बाद हुआ ऐसा

इसके अलावा टीम दो पारियों में सिर्फ 79.5 ओवर ही बैटिंग कर पाई. 1928 के बाद उनका सबसे कम और बॉल खेलने के मामले में कुल मिलाकर तीसरा सबसे कम स्कोर है. 97 सालों में पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम किसी टेस्ट में 80 ओवर भी नहीं खेल पाई. 

Add Zee News as a Preferred Source


479 गेंदों का सामना ही कर पाई ऑस्ट्रेलियाई टीम

खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने 1904 में इसी जगह (MCG) पर टेस्ट मैच की दोनों इनिंग में सबसे कम गेंदों का सामना किया था और 121 साल बाद इतिहास ने खुद को दोहराया है. ऑस्ट्रेलिया ने दो इनिंग में 45.2 और 34.3 ओवर बैटिंग करते हुए 152 और 132 रन बनाए, जिसमें 20 विकेट के लिए सिर्फ 479 गेंदों का सामना करना पड़ा. पिछली बार टीम 1928 में ब्रिस्बेन के मैदान पर इससे कम गेंदों पर आउट हुई थी. उसने तब 457 गेंदों का सामना किया था.

ये भी पढ़ें: मेलबर्न टेस्ट जीतकर इंग्लैंड को मिली संजीवनी, जीत के बाद गरजे बेन स्टोक्स, ऑस्ट्रेलिया के जख्मों पर छिड़का नमक

1900 के बाद से टेस्ट में दोनों इनिंग्स में ऑस्ट्रेलिया द्वारा खेली गई सबसे कम बॉल

360 vs इंग्लैंड, मेलबर्न, 1904
457 vs इंग्लैंड, ब्रिस्बेन, 1928
464 vs इंग्लैंड, द ओवल, 1912
479 vs इंग्लैंड, मेलबर्न, 2025
499 vs वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 1995

शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी पर रह गया इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम 18 टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया में जीती है. उसे पिछली जीत जनवरी 2011 में मिली थी. इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में लगातार बिना जीत के सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रही. न्यूजीलैंड को भी दिसंबर 1987 से दिसंबर 2011 तक ऑस्ट्रेलिया में लगातार 18 टेस्ट मैचों में जीत नहीं मिली थी. अगर इंग्लैंड इस मैच में हार जाता या ड्रॉ कराता तो वह इस शर्मनाक रिकॉर्ड के मामले में न्यूजीलैंड से आगे हो जाता है.

ये भी पढ़ें: WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार, पॉइंट्स टेबल में भारत के करीब पहुंचा इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया में लगातार बिना जीत के सबसे ज्यादा टेस्ट

18 – न्यूज़ीलैंड (दिसंबर 1987 – दिसंबर 2011)
18 – इंग्लैंड (नवंबर 2013 – दिसंबर 2025)
17 – वेस्टइंडीज (नवंबर 2000 – जनवरी, 2024)
17* – पाकिस्तान (नवंबर 1999 – अभी तक)
15* – श्रीलंका (फरवरी 1988 – अभी तक)



Source link