अशोकनगर में रविवार (आज) बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र से जुड़े फीडर पर केबल बदलने और उसकी क्षमता बढ़ाने का काम किया जाएगा। यह काम केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत किया जा रहा है।
.
इस कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। बिजली कटौती से मेन बाजार फीडर से जुड़े इलाके प्रभावित होंगे। इनमें पुराना बाजार, माधव भवन, मोती मोहल्ला, पुराना थाना और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
बिजली कंपनी ने बताया है कि काम की जरूरत के अनुसार बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा भी हो सकता है।